
| |
|
|
 |
|
|
|
 |
उद्योग से संबंधित सेवा। व्यावसायिक उद्यम जिनका निवेश 10 लाख रु. (सितंबर 2000 से लागू) निर्धारित परिसम्पत्तियों में हैं, जिसमें भूमि और भवन को शामिल नहीं किया जाता, उसे लघु सेवा/व्यावसायिक उद्यम माना जाता है।
1 जनवरी 2002 को लघु स्तरीय सेवा और व्यापार (उद्योग संबंधी) उद्यमों (एसएसएसबीई) के रूप में मान्यता प्राप्त गतिविधियों की सूची:-
- विज्ञापन एजेंसी
- विपणन परामर्शी
- औद्योगिक परामर्शी
- उपकरण किराए पर देना और पट्टे पर देना
- टंकण केन्द्र
- फोटोकॉपी केन्द्र
- औद्योगिक फोटोग्राफी
- औद्योगिक अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला
- औद्योगिक परीक्षण प्रयोगशाला
- डेस्क टॉप प्रकाशन
- इंटरनेट ब्राउजिंग/साइबर कैफे की स्थापना
- ऑटो मरम्मत, सर्विस और गैरेज
- परिवार नियोजन, सामाजिक वानिकी, ऊर्जा संरक्षण और वाणिज्यिक विज्ञापन जैसे विषयों पर डॉक्युमेंटरी फिल्म
- प्रयोगशालाएं जो कच्ची सामग्री, तैयार उत्पादों के परीक्षण में लागू हुए हैं।
- ''मरम्मत करने वाले उद्योग'' प्रतिष्ठान अनुरक्षण, मरम्मत, परीक्षण या इलेक्ट्रॉनिक / विद्युत उपकरणों / उपस्करों में संलग्न हैं अर्थात मापन / नियंत्रण उपकरण, सभी प्रकार के वाहनों की मरम्मत और किसी भी विवरण की मशीनरी, जिसमें टेलीविजन, टेप रिकॉर्डर, वीसीआर, रेडियो, ट्रांसफार्मर, मोटरें, घडियां आदि शामिल हैं।
- लॉन्ड्री और ड्राई क्लिनिंग
- एक्स-रे क्लिनिक
- दर्जी
- कृषि फार्म उपकरणों का सर्विसिंग जैसे ट्रैक्टर, पम्प, रिंग, बोरिंग मशीन आदि।
- तोल सेतु
- फोटोग्राफी प्रयोगशाला
- ब्लू प्रिंटिंग और ड्राइविंग/डिजाइन सुविधाओं का विस्तारण
- आईएसडी/एसटीडी बूथ
- टेलीप्रिंटर/फैक्स सेवा
- उद्योग संघों द्वारा स्थापित संघ कोंट्रैक्टिंग एक्सचेंज
- स्वैच्छिक संघों/गैर सरकारी संगठनों द्वारा स्थापित ईडीपी संस्थान,
- रंगीन श्याम और श्वेत स्टूडियो जिसमें प्रोसेसिंग प्रयोगशाला है
- पहाड़ी क्षेत्रों में रोपवेज
- केबल टीवी नेटवर्क का संस्थापन और कार्य प्रचालन
- फ्रेंचाइज के अधीन ईपीएबीएक्स का प्रचालन
- ब्यूटी पार्लर और शिशु देखभाल गृह
ऐसी कार्यकलापों की सूची जो लघु सेवा और व्यावसाय (उद्योग संबंधी) उद्यम के रूप में मान्यताप्राप्त नहीं हैं :-
- परिवहन
- भंडारण (शीतल भंडारण को छोड़कर, जो एसएसआई के रूप में मान्यताप्राप्त हैं)
- फुटकर थोक विक्रय व्यापार प्रतिष्ठान
- सामान्य पण्य वस्तु भंडार
- औद्योगिक संघटकों के लिए बिक्री केन्द्र
- स्वास्थ्य सेवा, पैथेलॉजीकल प्रयोगशालाओं सहित
- कानूनी सेवा
- शैक्षिक सेवा
- सामाजिक सेवा
- होटल
|
^ ऊपर
|
|
| |
|
|
|
|