Spacer
 
Spacer
  Business.gov.in Indian Business Portal
An Initiative of India.gov.in
 
 
तीव्र मीनू
 
Indian Economy
Legal Aspects अर्थ और संकल्‍पना
Legal Aspects कानूनी रूपरेखा
Legal Aspects संगठनात्‍मक संरचना
Legal Aspects मानक, भार और मापन
Legal Aspects उपभोक्‍ताओं की शिक्षा और जागरुकता
Legal Aspects बौद्धिक सम्‍पदा अधिकार और उपभोक्‍ता संरक्षण
Legal Aspects उपभोक्‍ता शिकायत निवारण
Legal Aspects मुद्दे और समस्‍याएं
Legal Aspects सुझाव या मत
   
 
Consumer Rights
संगठनात्‍मक संरचना:
उपभोक्‍ता संरक्षण परिषदें
Previous Page
उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम में उपभोक्‍ता जागरूकता फैलाने के लिए केन्‍द्रीय और राज्‍य स्‍तरों पर उपभोक्‍त संरक्षण परिषदों की स्‍थापना करने का प्रावधान है। अधिनियम के अनुसार परिषदों का उद्देश्‍य उपभोक्‍ताओं के अधिकारों को प्रोत्‍साहित करना और उनकी रक्षा करना है जैसे :-
  • जीवन और सम्‍पत्ति के लिए हानिकारक सामान और सेवाओं के विपणन के विरुद्ध सुरक्षा का अधिकार;
  • सामान अथवा सेवाओं की गुणवत्ता, मात्रा, क्षमता, शुद्धता, स्‍तर और मूल्‍य जैसा भी मामला हो के बारे में जानकारी का अधिकार ताकि उपभोक्‍ता को अनुचित व्‍यापार पद्धतियों से बचाया जा सके;
  • जहां संभव हो सके, उचित मूल्‍यों पर विभिन्‍न प्रकार के सामान तथा सेवाओं तक पहुंच का आश्‍वासन;
  • सुनवाई का तथा इस आश्‍वासन का अधिकार कि उपभोक्‍ता के हितों पर उपयुक्‍त मंचों पर समुचित विचार किया जाएगा;
  • अनुचित व्‍यापार पद्धतियों अथवा प्रतिबंधित व्‍यापार पद्धतियों तथा उपभोक्‍ताओं के अनैतिक शोषण के विरुद्ध निपटान का अधिकार और
  • उपभोक्‍ता शिक्षा का अधिकार।.
केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता संरक्षण परिषद्

उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम केन्‍द्र सरकार को केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता संरक्षण परिषद् की स्‍थापना करने की शक्ति प्रदान करता है जिसमें केन्‍द्र सरकार में उपभोक्‍ता मामले के प्रभारी मंत्री अध्‍यक्ष होंगे और ऐसे निर्धारित किए गए हितों का प्रतिनिधित्‍व करने वाले अन्‍य सरकारी और गैर सरकारी सदस्‍य होगें। उपभोक्‍ता संरक्षण परिषद् नियम 1987 के अंतर्गत परिषद् की सदस्‍यता 150 सदस्‍यों तक सीमित है जिसमें उपभोक्‍ता कार्य के प्रभारी केन्‍द्रीय मंत्री अध्‍यक्ष के रूप में शामिल है। परिषद् की अवधि तीन वर्ष की होगी। परिषद् की सिफारिशों के कार्यान्‍वयन को मानीटर करने के लिए केन्‍द्र सरकार द्वारा परिषद् के सदस्‍य सचिव की अध्‍यक्षता में परिषद् के सदस्‍यों में से स्‍थायी कार्य दल का गठन किया जाए। परिषद् की बैठक जब भी आवश्‍यक हो बुलाई जाए लेकिन परिषद् की कम से कम एक बैठक उस समय और स्‍थान पर अवश्‍य होनी चाहिए जैसा सभापति उचित समझे।

राज्‍य उपभोक्‍ता संरक्षण परिषद्

उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम में राज्‍य सरकारों द्वारा राज्‍य उपभोक्‍ता संरक्षण परिषदों की स्‍थापना का प्रावधान है। राज्‍य परिषद् में राज्‍य सरकार में उपभोक्‍ता कार्य के प्रभारी मंत्री अध्‍यक्ष के रूप मे तथा राज्‍य सरकार द्वारा निर्धारित हितों का प्रतिनिधित्‍व करने के लिए अन्‍य सरकारी और गैर सरकारी सदस्‍य तथा केन्‍द्र सरकार के 10 नामिति होंगे। राज्‍य परिषद् की बैठक जब भी आवश्‍यक हो, की जाए लेकिन प्रत्‍येक वर्ष कम से कम दो बैठकें ऐसे समय और स्‍थान पर की जाएं जिन्‍हें अध्‍यक्ष द्वारा उपयुक्‍त समझा जाए।

जिला उपभोक्‍ता संरक्षण परिषद्

जिले के भीतर उपभोक्‍ताओ के अधिकारों के संवर्धन और उनकी सुरक्षा के लिए उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम में प्रत्‍येक जिले में जिला उपभोक्‍ता संरक्षण परिषद् की स्‍थापना का प्रावधान है। इसमें जिला कलेक्‍टर अध्‍यक्ष होंगे तथा राज्‍य सरकार द्वारा निर्धारित ऐसे हितों का प्रतिनिधित्‍व करने के लिए अन्‍य सरकारी और गैर सरकारी सदस्‍य होंगे। इनकी बैठक जब कभी भी आवश्‍यक हो, बुलाई जाए लेकिन वर्ष में कम से कम दो बैठकें अवश्‍य होनी चा‍हिए। अध्‍यक्ष द्वारा बैठक के समय और स्‍थान का निर्णय किया जाएगा।

^ऊपर

 
 
Government of India
spacer
 
 
Business Business Business
 
  खोजें
 
Business Business Business
 
Business Business Business
 
मैं कैसे करूँ
Business कम्‍पनी पंजीकरण करूं
Business नियोक्‍ता के रूप में पंजीकरण करें
Business केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में शिकायत भरें
Business टैन कार्ड के लिए आवेदन करें
Business आयकर विवरणी भरें
 
Business Business Business
 
Business Business Business
 
  हमें सुधार करने में सहायता दें
Business.gov.in
हमें बताएं कि आप और क्‍या देखना चाहते हैं।
 
Business Business Business
Business
Business Business Business
 
निविदाएं
नवीनतम शासकीय निविदाओं को देखें और पहुंचें...
 
Business Business Business
Business
Business Business Business
 
 
पेटेंट के बारे में जानकारी
Business
कॉपीराइट
Business
पेटेंट प्रपत्र
Business
अभिकल्पन हेतु प्रपत्र
 
 
Business Business Business
 
 
 
Spacer
Spacer
Business.gov.in  
 
Spacer
Spacer