Spacer
 
Spacer
  Business.gov.in Indian Business Portal
An Initiative of India.gov.in
 
 
तीव्र मीनू
 
Indian Economy
Legal Aspects अर्थ और संकल्‍पना
Legal Aspects कानूनी रूपरेखा
Legal Aspects संगठनात्‍मक संरचना
Legal Aspects मानक, भार और मापन
Legal Aspects उपभोक्‍ताओं की शिक्षा और जागरुकता
Legal Aspects बौद्धिक सम्‍पदा अधिकार और उपभोक्‍ता संरक्षण
Legal Aspects उपभोक्‍ता शिकायत निवारण
Legal Aspects मुद्दे और समस्‍याएं
Legal Aspects सुझाव या मत
   
 
Consumer Rights
उपभोक्‍ताओं की शिक्षा और जागरुकता:
राज्‍य की पहलें और परिणाम
Previous Page
देश के प्रत्‍येक राज्‍य/जिले में उपभोक्‍ता में जागरूकता बढ़ाने के लिए और उपभोक्‍ता शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्‍न राज्‍यों/संघ राज्‍य क्षेत्रों में उपभोक्‍ता कार्य विभाग, खाद्य, सिविल आपूर्ति और उपभोक्‍ता कल्‍याण विभाग आदि गठित किए गए हैं। राज्‍यों/संघ क्षेत्रों में विभिन्‍न उपभोक्‍ता मामलों में कार्यवाही करने के लिए राज्‍य उपभोक्‍ता विवा निपटान आयोग और किसी विशेष राज्‍य के सभी या कुछ जिलों में जिला फोरम राज्‍य उपभोक्‍ता संरक्षण परिषद आदि का भी गठन किया गया है।

इनमें से कुछ निम्‍नानुसार हैं :

ये विभाग और फोरम, उपभोक्‍ताओं के हितों की संरक्षा करने और उन्‍हें उनके अधिकारों और कर्तव्‍यों के प्रति जागरूकता बनाने के लिए समय समय पर कार्यशालाएं, संगोष्ठियां और सम्‍मेलन आयोजित करते रहते हैं। ये प्रचार और विज्ञापन अभियान भी चलाते हैं और उपभोक्‍ता के कल्‍याण और शिक्षा के लिए पत्रिकाएं /  दैनिकियां / अन्‍य दस्‍तावेज भी प्रकाशित करते हैं।

इसके अतिरिक्‍त, देश भर में उपभोक्‍ता आंदोलन को प्रोत्‍साहित करने के लिए, सरकारें और संघ राज्‍य क्षेत्र के प्रशासन अपनी उपभोक्‍ता कल्‍याण निधि का सृजन भी करते हैं। अब तक, राज्‍य स्‍तरीय उपभोक्‍ता कल्‍याण निधि का सृजन, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्‍थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखण्‍ड, जम्‍मू और कश्‍मीर, मिज़ोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में किया गया है।

उपभोक्‍ता क्‍लबों की योजना को विकेन्द्रित किया गया है और इसे दिनांक 1.04.2004 से राज्‍यों/संघ राज्‍य क्षेत्रों की सरकारों को अंतरित किया गया है। सभी संबद्ध गैर सरकारी संगठन/वीसीओ, अपने - अपने राज्‍यों/संघ राज्‍य क्षेत्रों के खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्‍ता कल्‍याण विभागों के नोडल अधिकारियों को आवेदन भेजें। मार्च 2006 तक, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, महाराष्‍ट्र, गुजरात, ओडिशा, राजस्‍थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, जम्‍मू और कश्‍मीर, हरियाणा, दिल्‍ली, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पंजाब, सिक्किम, लक्षद्वीप हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के राज्‍यों में 4661 उपभोक्ता क्‍लबों को संस्‍वीकृति दी गई है।

राज्‍य सरकारों और संघ राज्‍य क्षेत्र प्रशासनों द्वारा किए गए ये सभी प्रयास उपभोक्‍ताओं के बीच जागरूकता लाने और उन्‍हें वस्‍तुओं के अधिकतम खुदरा मूल्‍य, उनकी समाप्ति तिथि, स्‍वर्ण आभूषणों की हालमार्किंग, भार और माप के संबंध में प्रावधान आदि जैसे विभिन्‍न पहलुओं के बारे में प्रदान करने के सही मार्ग पर बढ़ रहे हैं।

^ऊपर

 
Government of India
spacer
 
 
Business Business Business
 
  खोजें
 
Business Business Business
 
Business Business Business
 
मैं कैसे करूँ
Business कम्‍पनी पंजीकरण करूं
Business नियोक्‍ता के रूप में पंजीकरण करें
Business केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में शिकायत भरें
Business टैन कार्ड के लिए आवेदन करें
Business आयकर विवरणी भरें
 
Business Business Business
 
Business Business Business
 
  हमें सुधार करने में सहायता दें
Business.gov.in
हमें बताएं कि आप और क्‍या देखना चाहते हैं।
 
Business Business Business
Business
Business Business Business
 
निविदाएं
नवीनतम शासकीय निविदाओं को देखें और पहुंचें...
 
Business Business Business
Business
Business Business Business
 
 
पेटेंट के बारे में जानकारी
Business
कॉपीराइट
Business
पेटेंट प्रपत्र
Business
अभिकल्पन हेतु प्रपत्र
 
 
Business Business Business
 
 
 
Spacer
Spacer
Business.gov.in  
 
Spacer
Spacer