
| |
|
|
 |
 |
यूएनसीटीएडी ने
निवेशक के विश्वास को बहाल करने तथा पारदर्शिता और
जवाबदेही
को बढाने के उद्देश्य से अपने विनियामक ढांचों को सुदृढ
बनाने के लिए विभिन्न कार्य किए हैं। तदनुसार, इसने बेहतर
नैगम शासन मानकों का संवर्धन करने के लिए वर्ष 2006 में
"नैगम शासन प्रकटन में अच्छे व्यवहारों के संबंध में
मार्गदर्शन" जारी किया है। यह मार्गदर्शन विकासशील देशों
तथा संक्रमण अर्थव्यवस्थाओं में अन्य के अलावा
विनियामकों तथा कम्पनियों के लिए एक स्वैच्छिक तकनीकी
सहायता है। इस का प्रयोजन नैगम शासन संबंधी प्रकटनों को
तैयार करने में उद्यम रिपोर्टिंग तैयार करने वालों की
सहायता करना है जिससे निवेशकों तथा अन्य पणधारकों की
प्रमुख समस्याओं का निवारण होगा। अपने कानूनी स्वरूप या
आकार के बावजूद निवेश आकृष्ट करने के इच्छुक उद्यमों के
लिए यह सर्वाधिक सुसंगत है। यह मार्गदर्शन उन देशों तथा
कम्पनियों में जागरूकता का सवंर्धन करने के लिए भी उपयोगी
है जो अंतरराष्ट्रीय अच्छे व्यवहारों का पर्याप्त
अनुपालन नहीं कर रहे तथा परिणामस्वरूप नैगम अभिशासन
प्रकटनों संबंधी निवेशक प्रत्याशाओं को पूरा करने में
विफल हैं। इस मार्गदर्शन में, वित्तीय प्रकटनों, अनेक गैर
वित्तीय प्रकटनों, आम बैंठकों के संबंध में प्रकटनों,
प्रकटनों के समय निर्धारण तथा माध्यमों तथा नैगम शासन
के स्थानीय या अन्य संहिताओं के साथ अनुपालन के अंश के
प्रकटन या संकेन्द्रण के साथ प्रमुख नैगम शासन
संहिताओं तथा विनियमों पर पुनर्विचार किया गया है। इन
दिशानिर्देशों के अंतर्गत अनुशंसाओं में निम्न शामिल है
:-
- निदेशक मंडल का एक प्रमुख उत्तरदायित्व यह सुनिश्चित करना है कि
शेयरधारकों तथा पणधारकों को कम्पनी के वित्तीय तथा प्रचालनात्मक परिणामों
के संबंध में उच्च गुणता प्रकटन उपलब्ध कराए जाएं, वित्तीय प्रकटन की
गुणवत्ता महत्वपूर्ण रूप से वित्तीय रिपोर्टिंग मानकों की सशक्तता पर निर्भर
करती है जिसके आधार पर वित्तीय सूचना तैयार की जाती है तथा सूचित की जाती
है। इस प्रकार वित्तीय संचार जैसे वित्तीय विवरण तैयार करने की प्रक्रिया
की देखरेख के संबंध में बोर्ड के उत्तरदायित्वों तथा कर्त्तव्यों को
प्रकट किया जाना चाहिए।
- उद्यम संबंधित पक्षकारों के साथ महत्वपूर्ण लेनदेनों का पूर्ण प्रकटन
करेंगे। तथापि इन परिस्थितियों में जहां वित्तीय रिपोर्टिंग अपेक्षाएं कम
कठोर है, निदेशक मंडल न्यूनतम रूप से निम्न प्रकटन उपलब्ध कराएगा
जिन्हें आमतौर पर सर्वोत्तम व्यवहार महत्वपूर्ण संबधित पक्ष लेनदेन माना
जाता है तथा कोई भी संबंधित पक्षकार संबंधों का प्रकटन करेगा जहां नियंत्रण
विद्यमान है; संबधित पक्षकार लेनदेनों, तथा संबधित पक्षकार संबंधों के
स्वरूप किस्म तथा तत्वों का प्रकटन जहां नियंत्रण विद्यमान है (बावजूद
इसके कि आम नियंत्रण के अधीन पक्षकारों के साथ लेन देन हुए है या नही)।
संबंधित पक्षकार लेन देन अनुमोदित करने के लिए निर्णय प्रक्रिया भी बोर्ड
के सदस्यों को प्रकट की जाएगी तथा प्रबंधक कम्पनी को प्रभावित करने वाले
लेनदेनों या अन्य मामलों में किन्ही महत्वपूर्ण हितों का भी प्रकटन करेंगे।
- उद्यम के उद्देश्यों का प्रकटन किया जाना चाहिए जैसे शासन
उद्देश्य यथा "कम्पनी अस्तित्व में क्यों है" आदि।
उद्यमों के
उद्देश्य समाज के मूल्यों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं।
- किसी उद्यम की लाभानुभोगी स्वामित्व संरचना का किसी निवेश निर्णय में
काफी महत्व होता है, विशेष रूप से शेयरधारकों के साम्यापूर्ण व्यवहार के
सबंध में तथा इस प्रकार सभी रुचि रखने वाले पक्षकारो को इसका पूर्ण प्रकटन
किया जाना चाहिए। महत्वपूर्ण निवेशकों की शेयरधारिताओं में परिवर्तनों का
प्रकटन बाजार में तत्काल कर दिया जाना चाहिए जैसे ही कंपपनी को उनका
पता चले।
- नियंत्रण संरचना का तथा इस बात का प्रकटन किया जाना चाहिए कि किस
प्रकार शेयरधारक या संगठन के अन्य सदस्य मतदान के जरिए या अन्य साधनो से
अपने नियंत्रण अधिकारों का प्रयोग कर सकते है। ऐसी किसी भी व्यवस्था का
प्रकटन किया जाना चाहिए जिसके अंतर्गत कुछ शेयरधारकों के पास उनके इक्विटी
स्वामित्व के अननुपातिक नियंत्रण अंश होगा चाहे ऐसा विभेदक मतदान अधिकारों
के कारण हो, निदेशकों की नियुक्ति या अन्य प्रक्रमों के कारण् हो।
अल्पसंख्यक शेयरधारकों के हितों का संरक्षण करने के लिए सुव्यवस्थित
किन्ही विशिष्ट संरचनाओं या प्रक्रियाओं का प्रकटन किया जाना चाहिए।
पूंजी बाजारों तथा लेन देनों में नैगम अनियंत्रण के अधिग्रहण को शामिल करने
वाले नियमों तथा प्रक्रियाओं जैसे नैगम परिसंपत्तियों के महत्वपूर्ण हिस्सों का विलयन तथा बिक्री, का प्रकटन किया जाना चाहिए।
- बोर्ड के संघटन का प्रकटन किया जाना चाहिए विशेष रूप से कार्यपालक तथा
गैर कार्यपालक निदेशकों का संतुलन तथा क्या किसी गैर पालक निदेशक का
कम्पनी के साथ कोई संबंधन (प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष) है। बोर्ड की
भूमिका तथा कार्यों का पूर्ण प्रकटन किया जाना चाहिए। उद्यम की नैतिकता
आचार संहिता तथा शासन संरचनाओं की विद्यमानता का प्रकटन किया जाना
चाहिए। विशेष रूप से बोर्ड एक ओर निदेशकों तथा प्रबंधन के हितों के बीच तथा
दूसरी ओर शेयरधारकों तथा अन्य पणधारको के हितो के बीच टकराव को रोकने के
लिए व्यवस्थित की गई संरचनाओं का प्रकटन करेगा।
- बोर्ड के कुछ कार्यो की पूर्ति को सुकर बनाने तथा कुछ संभावी हित
संघर्षो के निवारण को सुकर बनाने के लिए स्थापित किन्ही समूहों या समितियों के संघटन तथा कार्यो का पूर्ण प्रकटन किया जाना चाहिए। समिति के
चार्टरों, विचारार्थ विषयों या अन्य कम्पनी दस्तावेजों, जिनमें समिति या
उसके सदस्यों के कत्तर्व्यों तथा शक्तियों का विवरण किया गया है,
उनका प्रकटन किया जाना चाहिए, साथ ही यह भी बताया जाना चाहिए कि कम्पनी
ऐसे निर्णय लेने के लिए सशक्त है या नहीं जो बोर्ड को आबद्ध करते हैं अथवा
क्या समिति बोर्ड को केवल अनुशंसाएं ही कर सकती है।
- किसी वैयक्तिक निदेशक द्वारा धारित बोर्ड पदों की संख्या, किस्म तथा
कर्तव्य प्रकट किए जाने चाहिए। उद्यम धारित वास्तविक पदो का प्रकटन भी
करेगा तथा क्या उद्योग की कोई ऐसी नीति है जो किसी एक निदेशक द्वारा धारित
किए जा सकने वाले पदों की संख्या को सीमित करे। शेयरधारकों तथा अन्य
पणधारकों को यह आश्वस्त करने के लिए कि सदस्य अपने उत्तरदायित्वों का प्रभावी निर्वहन कर सकते है सभी बोर्ड सदस्यों की अर्हकताओं तथा इतिवृत
सूचना का पर्याप्त प्रकटन किया जाना चाहिए। उद्यम में प्रमुख व्यष्टियों
पर "जांच तथा रोक" के रूप मे कार्य करने के लिए व्यवस्थित किए गए
प्रक्रमो का भी प्रकटन किया जाना चाहिए। बोर्ड उन सुविधाओं का प्रकटन भी
करेगा जो सदस्यो को व्यावसायिक सलाह देने के लिए विद्यमान है तथा साथ ही
यह प्रकटन भी किया जाएगा कि रिपोर्टिग अवधि के दौरान उन सुविधाओं का प्रयोग
किया गया है या नही।
- बोर्ड यह प्रकटन करेगा कि क्या उसकी समग्र रूप से बोर्ड के लिए या
व्यष्टि सदस्यों के लिए कोई निष्पादन मूल्यांकन प्रक्रिया सुव्यवस्थित
है। इस का प्रकटन किया जाना चाहिए कि बोर्ड ने किस प्रकार अपने निष्पादन
का मूल्यांकन किया है तथा मूल्यांकन के परिणामों को किस प्रकार प्रयोग
में लाया जा रहा है।
- निदेशक को निदेशकों का पारिश्रमिक निर्धारण करने के प्रक्रम तथा इसकी
संरचना का प्रकटन करेंगे। कार्यपालक निदेशकों तथा गैर कार्यपालक निदेशकों के लिए पारिश्रमिक प्रक्रमों के बीच सुभिन्न अंतर किया जाना चाहिए। शेयरधारकों तथा पणधारकों के समक्ष यह प्रदर्शित करने के लिए प्रक्रम व्यापक होना चाहिए
कि क्या पारिश्रमिक मान्याताप्राप्त मानदंडों के द्वारा यथास्थापित
कंपनी के दीर्घावधिक निष्पादन से संबद्ध है। प्रतिपूर्ति पैकेजों संबंधी
जानकारी से वेतन, बोनस, पेंशन शेयर भुगतान तथा सभी अन्य लाभ, चाहे वे
वित्तीय हो या अन्यथा तथा प्रतिपूर्ति किए गए व्यय शामिल होंगे। जहां
निदेशकों के लिए शेयर विकल्पों का प्रयोग प्रोत्साहनों के लिए किया जाता
है किन्तु लेखों में असंकलित व्ययों के रूप में उन्हें प्रकट नहीं किया जाता,
वहां उनकी लागत का पूर्ण प्रकटन एक व्यापक स्वीकृत कीमत निर्धारण मॉडल का
प्रयोग कर के किया जाएगा। निदेशक संविदाओं की अवधि तथा सेवा समाप्ति नोटिस की
अपेक्षाओं के साथ साथ सेवा संविदा को निरस्त करने के लिए किसी निदेशक को
संदेश क्षतिपूति के स्वरूप का प्रकटन किया जाएगा।
- बोर्ड अपने जोखिम प्रबंधन उद्देश्यों, प्रणालियों तथा क्रियाकलापों के संबंध में समुचित प्रकटन तथा आश्वासन देगा, यह जोखिमपूर्ण क्रियाकलापों के प्रभावों को अभिज्ञात करने तथा उनका प्रबंधन करने के लिए विद्यमान प्रावधानों
का प्रकटन करेगा।
- बाह्य लेखापरीक्षकों की नियुक्ति तथा उनके साथ अत: क्रिया
की प्रक्रिया का प्रकटन किया जाएगा। प्रकटनों में बाह्य लेखापरीक्षक के लिए
चयन तथा अनुमोदन प्रक्रिया लेखापरीक्षा भागीदार क्रमावर्तन प्रक्रिया
लेखापरीक्षा भागीदार क्रमावर्तन की कोई निर्धारित अपेक्षाएं, वर्तमान
लेखापरीक्षक की अवधि क्या लेखापरीक्षक को अदा किए गए कुल शुल्क की
प्रतिशतता में गैर लेखापरीक्षा कार्य शामिल है इत्यादि को शामिल किया
जाएगा।
-
उद्यम आंतरिक लेखापरीक्षा कार्य के कार्य क्षेत्र तथा
उत्तरदायित्वों का तथा उद्यम के नेतृत्व के अंतर्गत उच्चतम स्तर का
प्रकटन करेंगे, जिसे आंतरिक स्तर का प्रकटन करेंगे जिसे आंतरिक लेखापरीक्षा
कार्य की सूचना दी जानी है। आंतरिक लेखापरीक्षा कार्य रहित उद्यम इसकी
उनुपस्थिति के कारणों का प्रकटन करेंगे।
- वार्षिक आम बैठकों तथा असाधारण आम बैठकों को आयोजित करने तथा उनमे मतदान
करने के साथ साथ शेयरधारको के लिए ऐसी बैठकों में प्रभावपूर्ण ढंग से भाग
लेने के लिए आवश्यक समस्त अन्य सूचना का प्रकटन किया जाएगा। कार्यसूची
तथा प्रस्तावित संकल्पो की अधिसूचना सामयिक रूप से की जाएगी तथा उसे
उद्यम की राष्ट्रीय भाषा (अथवा किसी एक शासकीय भाषा) में तथा यदि समुचित
हो, किसी अंतरराष्ट्रीय रूप से प्रयुक्त व्यवसाय भाषा में उपलब्ध कराया
जाएगा। आम बैठक के परिणाम सभी शेयरधारकों को यथा संभव शीघ्र संसूचित किए
जाएंगे।
- उद्यम के नैगम शासन से जुडे सभी महत्वपूर्ण मुद्दों का सामाजिक
प्रकटन किया जाएगा। प्रकटन स्पष्ट, संक्षिप्त, सुस्पष्ट तथा स्वरूप
के बजाए सारविषय के सिद्धांत द्वारा शासित होगा। कुछ मुद्दों में सतत
प्रकटन आवश्यक हो सकता है। प्रयोक्ताओं के लिए संगत सूचना लागत प्रभावी
तरीके से अधिमानत: संगत सरकारी प्राधिकरण, स्टॉक एक्सचेज जहा उद्यम
सूचीबद्ध है (यदि लागू हो) तथा स्वयं उद्यम की वेबसाइटों पर उपलब्ध कराई
जाएगी।
- जहां नैगम अभिशासन संबंधी कोई स्थानीय संहिता है, वहां उद्यम
'अनुपालन या व्याख्या' के नियम का अनुसरण करेंगे जिसके द्वारा वे उस सीमा
तक प्रकटन करेंगे जहां तक उन्होंने स्थानीय संहिता की अनुशंसाओं का अनुसरण
किया है तथा विपथनों को स्पष्ट करेंगे। जहां नैगम शासन, संबंधी कोई
स्थानीय संहिता नहीं है, वहां कम्पनियां मान्यताप्राप्त अंतरराष्ट्रीय
अच्छे व्यवहारों का अनुसरण करेगी। उद्यम अपनी अच्छी नैगम शासन
प्रक्रियाओं के लिए पारितोषिकों अथवा पुरस्कारों का प्रकटन करेंगे।
^ऊपर
|
|
|
|
|
|