Spacer
 
Spacer
  Business.gov.in Indian Business Portal
An Initiative of India.gov.in
 
 
तीव्र मीनू
 
विदेशों में व्‍यापार करना
spacer
विदेशों में व्‍यापार करना विदेशी निवेश नीति
विदेशों में व्‍यापार करना विदेशी निवेश बीमा
विदेशों में व्‍यापार करना परिपत्र तथा दिशानिर्देश
विदेशों में व्‍यापार करना निवेश मार्ग तथा प्रक्रियाएं
विदेशों में व्‍यापार करना विदेशी निवेश प्रवृत्तियां
विदेशों में व्‍यापार करना कानूनी पहलू
विदेशों में व्‍यापार करना विदेशी निवेश निधियन
विदेशों में व्‍यापार करना विदेशी व्‍यापार अवसर
विदेशों में व्‍यापार करना कराधान
   
 
विदेशों में व्‍यापार करना
विदेशों में व्‍यापार करना
अंतरराष्‍ट्रीय माध्‍यस्‍थम एवं समाधान:
माध्‍यस्‍थम तथा समाधान के लिए विनियम
पूर्व पृष्ठ
spacer

विगत में, सांविधिक प्रावधान तीन भिन्‍न अधिनियमनों में सन्निहित थे :-

मध्‍यस्‍थता अधिनियम में ढांचा निर्धारित किया गया जिसके तहत भारत में घरेलू माध्‍यस्‍थम का संचालन किया जाता था, जबकि अन्‍य दो अधिनियम विदेशी पंचाटों से संबंधित थे।

माध्‍यस्‍थत तथा समाधान अधिनियम, 1996 ने सभी तीन माध्‍यस्‍थम अधिनियमों को निरस्‍त कर दिया है। 1996 के अधिनियम में विवाद निपटान की एक सुभिन्‍न विधि के रूप में समाधान को सांविधिक मान्‍यता दी गई है तथा इसमें माध्‍यस्‍थम तथा समाधान कार्रवाइयों को अभिशासित करने वाली विस्‍तृत प्रक्रियाविधि दी गई है। यह घरेलू माध्‍यस्‍थम, अंतरराष्‍ट्रीय वाणिज्यिक माध्‍यस्‍थम से संबंधित कानूनो को तथा विदेशी माध्‍यस्‍थता पंचाटों के प्रवर्तन को समेकित तथा संशोधित करता है तथा साथ ही समाधान से संबंधित कानूनों को परिभाषित करता है, उससे जुड़े तथा अनुषंगी मामलों के लिए 1985 के अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार कानून संबंधी संयुक्‍त राष्‍ट्र आयोग (यूएनसीआईटीआरएएल) द्वारा अपनाए गए अंतरराष्‍ट्रीय वाणिज्यिक माध्‍यस्‍थम संबंधी आदर्श कानून के आधार पर व्‍यवस्‍था करता है।

भारत में, 1965 में स्‍थापित भारतीय माध्‍यस्‍थम परिषद (आईसीए) राष्‍ट्रीय स्‍तर पर शीर्षस्‍थ माध्‍यस्‍थम संगठन है जो वाणिज्यिक विवादों के माध्‍यस्‍थम के लिए व्‍यवस्‍था करता है। इसका मुख्‍य उद्देश्‍य माध्‍यस्‍थम द्वारा औद्योगिक तथा व्‍यापार विवादों के एक सौहार्दपूर्ण तथा त्‍वरित निपटान का संवर्धन करना है, यह माध्‍यस्‍थम द्वारा अंतरराष्‍ट्रीय वाणिज्यिक विवादों के निपटान हेतु सुविधाएं भी उपलब्‍ध कराता है।

भारत सरकार, भारतीय वाणिज्‍य एवं उद्योग घरानों के परिसंघ, भारत के अन्‍य वाणिज्‍य घराने तथा व्‍यापार संघ तथा साथ ही निर्यात संवर्धन परिषदें, सरकारी क्षेत्र के उपक्रम, कंपनियां तथा फर्मे इसके सदस्‍य हैं। इसके माध्‍यस्‍थम नियम' अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर के है तथा वे विवाद के त्‍वरित तथा न्‍यायपूर्ण निपटान की गारंटी देते हैं। इसमें 20 से अधिक क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्‍त सेवानिवृत न्‍यायाधीश, वकीलों, नौवहन विशेषज्ञों, सनदी लेखाकारों, सनदी इंजीनियरों, व्‍यापारियों, विदेशी राष्ट्रिकों तथा कार्यापालकों का पैनल बना हुआ है।

विदेशी माध्‍यस्‍थम संगठन नियमों के अंतर्गत माध्‍यस्‍थम सेवाओं की व्‍यवस्‍था करने के उद्देश्‍य से आईसीए ने 40 से अधिक देशों में महत्‍वपूर्ण विदेशी माध्‍यस्‍थम संस्‍थाओं के साथ अंतरराष्‍ट्रीय पारस्‍परिक सहयोग करार किए हैं :-


1. थाइलैंड व्‍यापार बोर्ड
2. कोरियाई वाणिज्यिक माध्‍यस्‍थम संघ
3. युगोसलाव चैम्‍बर ऑफ इकोनामी, बेलग्रेड
4. बल्‍गेरियाई वाणिज्‍य एवं उद्योग चैम्‍बर, सोफिया
5. रोमानिया समाजवादी गणराज्‍य वाणिज्‍य एवं उद्योग चैम्‍बर
6. अंतरराष्‍ट्रीय वाणिज्‍य घराना, अंतरराष्‍ट्रीय वाणिज्‍य घराने का माध्‍यस्‍थम न्‍यायालय, भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय वाणिज्‍य घराने की राष्‍ट्रीय समिति
7. एशियाई अफ्रीकी विधिक परामर्शी समिति, कुआलालम्‍पुर में क्षेत्रीय माध्‍यस्‍थम केन्‍द्र
8. स्‍कॉटिश माध्‍यस्‍थम परिषद
9. आस्‍ट्रेलियाई वाणिज्यिक माध्‍यस्‍थम केन्‍द्र
10. नीदरलैंड्स माध्‍यस्‍थम संस्‍थान, रोटरडैम
11. स्‍टॉकहोम वाणिज्‍य चैम्‍बर माध्‍यस्‍थम संस्‍थान, स्‍टॉकहोम
12. अमेरिकी माध्‍यस्‍थम संघ
13. डैनिश अंतरराष्‍ट्रीय मध्‍यस्‍थ समिति
14. मारिशस वाणिज्‍य एवं उद्योग चैम्‍बर का स्‍थायी माध्‍यस्‍थम न्‍यायालय
15. रूसी परिसंघ वाणिज्‍य एवं उद्योग चैम्‍बर
16. जर्मन माध्‍यस्‍थम संस्‍थान
17. अंतरराष्‍ट्रीय वाणिज्यिक माध्‍यस्‍थम के लिए कायरोक्षेत्रीय केंद्र
18. चेक गणराज्‍य के आर्थिक घराने के साथ संबद्ध माध्‍यस्‍थम न्‍यायालय
19. स्विस माध्‍यस्‍थम संघ
20. कैमेरोन माध्‍यस्‍थम समिति, दोआला
21. घाना माध्‍यस्‍थम केन्‍द्र
22. नान माध्‍यस्‍थम संघ, ऐथेन्‍स, यूनान
23. जापान नौवहन एक्‍सचेंज, इंक का टोक्‍यो समुद्री माध्‍यस्‍थम आयोग
24. फिलीपीन्‍स विवाद समाधान केन्‍द्र, इंक
25. श्री लंका वाणिज्यिक कानून एवं व्‍यवहार विकास हेतु संस्‍थान का माध्‍यस्‍थम केन्‍द्र
26. मध्‍यस्‍थ संघ, दक्षिणी अफ्रीका
27. मध्‍यस्‍थ सनदी संस्‍थान, लंदन
28. लंदन अंतरराष्‍ट्रीय माध्‍यस्‍थम न्‍यायालय
29. मिलान का राष्‍ट्रीय तथा अंतरराष्‍ट्रीय माध्‍यस्‍थम कक्ष
30. यूनान माध्‍यस्‍थम संघ, ऐथेन्‍स, यूनान
31. मेडीटेरेनियन माध्‍यस्थम परिषद विधिक सीट, मिलान, इटली
32. नाइजीरिया मध्‍यस्‍थ संघ, लागोस, नाइजीरिया
33. डब्‍ल्‍यूआईपीओ माध्‍यस्‍थम एवं ध्‍यान केन्‍द्र, विश्‍व बौद्धिक सम्‍पत्ति संगठन, जेनेवा स्विट्जरलैंड
34. चीनी अंतरराष्‍ट्रीय आर्थिक एवं व्‍यापार माध्‍यस्‍थम आयोग
35. सनदी मध्‍यस्‍थ आयोग, केन्‍या शाखा
36. पोलिश माध्‍यस्‍थम संघ, पोलैंड
37. जीसीसी वाणिज्यिक माध्‍यस्‍थम केन्‍द्र, बहरीन
38. बहरीन अंतरराष्‍ट्रीय वाणिज्यिक माध्‍यस्‍थम केन्‍द्र (बीएसीआईसीए), बहरीन
39. बांगलादेश वाणिज्‍य एवं उद्योग चैम्‍बर परिसंघ, ढाका
40. चीन गणराज्‍य माध्‍यस्‍थम संघ
41. हॉन्‍ग कॉन्‍ग इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर, हॉन्‍ग कॉन्‍ग
42. वेनिस चेम्‍बर ऑफ नेशनल एंड इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन, वेनिस (इटली)
43. सेंट्रल चेम्‍बर ऑफ कॉमर्स ऑफ फिनलैंड
44. आर्बिट्रेशन सेंटर ऑफ कारकास चेम्‍बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्‍ट्री, वेनेजुएला
45. इंटरनेशनल आर्बिट्रल सेंटर ऑफ द ऑस्ट्रियन फेडरल इकोनॉमिक चेम्‍बर, विएना, ऑस्ट्रिया

^ ऊपर

 
 
Government of India
spacer
 
 
Business Business Business
 
  खोजें
 
Business Business Business
 
Business Business Business
 
मैं कैसे करूँ
Business कम्‍पनी पंजीकरण करूं
Business नियोक्‍ता के रूप में पंजीकरण करें
Business केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में शिकायत भरें
Business टैन कार्ड के लिए आवेदन करें
Business आयकर विवरणी भरें
 
Business Business Business
 
Business Business Business
 
  हमें सुधार करने में सहायता दें
Business.gov.in
हमें बताएं कि आप और क्‍या देखना चाहते हैं।
 
Business Business Business
Business
Business Business Business
 
निविदाएं
नवीनतम शासकीय निविदाओं को देखें और पहुंचें...
 
Business Business Business
Business
Business Business Business
 
 
पेटेंट के बारे में जानकारी
Business
कॉपीराइट
Business
पेटेंट प्रपत्र
Business
अभिकल्पन हेतु प्रपत्र
 
 
Business Business Business
 
 
 
Spacer
Spacer
Business.gov.in  
 
Spacer
Spacer