Spacer
 
Spacer
  Business.gov.in Indian Business Portal
An Initiative of India.gov.in
 
 
तीव्र मीनू

उद्यमी
spacer
उद्यमी उद्यमशीलता
उद्यमी उद्यमशीलता को प्रोत्‍साहन
उद्यमी सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम (एमएसएमई) की स्‍थापना
   
 
उद्यमी
उद्यमी

उद्यमशीलता

उद्यमियों के प्रकार

जबकि उद्यमियों के वर्गीकरण के बारे में अनेक विचार हैं, फिर भी इनमें से कुछ को व्‍यापार के आधार के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जो प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हैं और अन्‍य। पुन: एक उद्यमी होने का अर्थ स्‍पष्‍ट रूप से परिभाषित नहीं किया गया है। वास्‍तव में एक दिन एक प्रबंधक है और किसी अन्‍य समय पर वह प्रेरणा देने वाला प्रेरक है। इस प्रकार उद्यमी होने का अर्थ है विभिन्‍न क्षणों पर विभिन्‍न प्रकार की बातें करना। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं :

  • व्‍यापार उद्यमी विचारों को वास्‍तविकता में बदलते हैं, व्‍यापार के निर्माण और ट्रेडिंग दोनों पक्षों को संभालते हैं, आम तौर पर ये छोटे ट्रेडिंग और निर्माण व्‍यापार हैं।
  • सामाजिक उद्यमी समाज / देश की सामाजिक, व्‍यापार, शैक्षिक और आर्थिक परिस्थितियों में सहायता, सुधार और रूपांतरण के लिए प्रेरित होते हैं।
  • ट्रेडिंग उद्यमी ट्रेडिंग गतिविधियां करते हैं, ये घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर विपणन के साथ अधिक संबंध रखते हैं।
  • औद्योगिक उद्यमी आम तौर पर केवल निर्माण गतिविधियां करते हैं। ये नए उत्‍पादों का विकास करते हैं उदाहरण के लिए वस्‍त्र, इलेक्‍ट्रॉनिकी आदि।
  • कॉर्पोरेट उद्यमी मुख्‍य रूप से संगठन के प्रबंधन पक्षों में दिलचस्‍पी रखते हैं। वे असाधारण आयोजन, समन्‍वय कौशलों से कॉर्पोरेट उपक्रम का प्रबंधन करते हैं।
  • कृषि उद्यमी कृषि निवेश और उत्‍पादन के विपणन और उत्‍पादन में शामिल हैं, उदाहरण के लिए डेयरी, बागवानी आदि।
  • तकनीकी उद्यमी उत्‍पादन उन्‍मुख होते हैं, इनमें निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण आदि के असाधारण नवाचारी कौशल होते हैं।
  • गैर तकनीकी उद्यमी सुचारु प्रचालन के लिए विपणन के विकास, वितरण सुविधाओं और कार्यनीतियों पर केन्द्रित होते हैं।
    • क्षेत्र – ग्रामीण और शहरी उद्यमी
    • लिंग / आयु / पुरुष और महिला उद्यमी
    • स्‍तर – छोटे और बड़े स्‍तर के उद्यमी

अर्थव्‍यवस्‍था और उद्यमशीलता के बीच संबंध

यह विचार कि उद्यमशीलता और आर्थिक गतिविधि बहुत नजदीकी और सकारात्‍मक संबंध रखते हैं, बेशक इसे लंबी दूरी तक ले जाता है। एडम स्मिथ के अनुसार जब श्रम का विभाजन बढ़ेगा तो आर्थिक विकास होगा। उद्यमियों की संख्‍या में वृद्धि का अर्थ है आर्थिक वृद्धि। इसके परिणामस्‍वरूप उनके कौशलों की ठोस अभिव्‍यक्ति का परिणाम मिलता है और यह बारीकी से देखने पर उनके नवाचार की क्षमता है।

उद्यमशीलता किसी देश के आर्थिक विकास का मुख्‍य संकेतक है। जैसे जैसे अधिक से अधिक आबादी अवसर की उद्यमशीलता में शामिल होती है और जब अधिक लोग अनिवार्य उद्यमशीलता का त्‍याग करते हैं (स्‍वयं रोजगार) तो हम आर्थिक विकास का स्‍तर उठता हुआ देखते हैं।

दूसरे शब्‍दों में उद्यमशीलता एक आर्थिक एजेंट के रूप में जाने जाती है – 'बाजार का प्रेरक बल'। उद्यमशील व्‍यक्ति नए व्‍यापार का सृजन करते हैं और नए व्‍यापार से रोजगार पैदा होते हैं, प्रतिस्‍पर्द्धा बढ़ती है और इसके साथ ही प्रौद्योगिकी बदलाव द्वारा उत्‍पादकता बढ़ती है। इस प्रकार उद्यमशीलता के उच्‍च मापे गए स्‍तर आर्थिक वृद्धि के उच्‍च स्‍तरों में सीधे रूपांतरित होते हैं।

^ ऊपर

 
 
Government of India
spacer
 
 
Business Business Business
 
  खोजें
 
Business Business Business
 
Business Business Business
 
मैं कैसे करूँ
Business कम्‍पनी पंजीकरण करूं
Business नियोक्‍ता के रूप में पंजीकरण करें
Business केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में शिकायत भरें
Business टैन कार्ड के लिए आवेदन करें
Business आयकर विवरणी भरें
 
Business Business Business
 
Business Business Business
 
  हमें सुधार करने में सहायता दें
Business.gov.in
हमें बताएं कि आप और क्‍या देखना चाहते हैं।
 
Business Business Business
Business
Business Business Business
 
निविदाएं
नवीनतम शासकीय निविदाओं को देखें और पहुंचें...
 
Business Business Business
Business
Business Business Business
 
 
पेटेंट के बारे में जानकारी
Business
कॉपीराइट
Business
पेटेंट प्रपत्र
Business
अभिकल्पन हेतु प्रपत्र
 
 
Business Business Business
 
 
 
Spacer
Spacer
Business.gov.in  
 
Spacer
Spacer