कोड प्राप्त करने के लिए आवेदक को अपने पंजीकृत कार्यालय/मुख्यालय के पते से आवेदन देना चाहिए, जो कि विदेश व्यापार महानिदेशालय कार्यालय या फिर नजदीकी क्षेत्रीय को 'आयात निर्यात प्रपत्र - एएनएफ2ए’ के लिए संबोधित हो। इसके साथ परिशिष्ट-18बी भी होना चाहिए।
आवेदन के साथ ही रुपए 250/- मूल्य का डिमांड ड्राफ्ट या फिर इलेक्ट्रॉनिक फंड स्थानांनतरण नामित बैंक के नाम पर किया जाए।
एक स्थाई खाता संख्या पर सिर्फ एक ही आईईसी कोड नंबर जारी किया जा सकता है।
एक आवेदक को आवंटित आईईसी नंबर सभी शाखाओं/अनुभागों/इकाईयों और कारखानों के लिए मान्य है।