औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक में 26.7 प्रतिशत के संयुक्त भारांक के साथ 6 केन्द्रीय उद्योगों का सूचकांक 1993 - 94 आधार के साथ जनवरी 2009 में 250.6 (अनंतिम) रहा और इसमें जनवरी 2008 के दौरान 3.6 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में 1.4 (अनंतिम) प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल - जनवरी 2008 - 09 के दौरान 6 केन्द्रीय मूल संरचना उद्योगों द्वारा पिछले वर्ष की संगत अवधि के दौरान 5.7 प्रतिशत की तुलना में 3.2 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज की गई है।
- दिसम्बर 2008 के दौरान कोयला उत्पादन (आईआईपी में 3.2 प्रतिशत का भारांक) में 6.3 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज की गई है जबकि जनवरी 2009 में इसकी वृद्धि दर तुलनात्मक रूप से 7.9 प्रतिशत थी। कोयला उत्पादन में 2007-08 की समान अवधि के दौरान 4.8 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में अप्रैल - जनवरी 2008 -09 के दौरान 8.8 प्रतिशत (अनंतिम) वृद्धि दर्ज की गई।
- जनवरी 2009 के दौरान बिजली उत्पादन (आईआईपी में 10.17 प्रतिशत का भारांक) में 1.4 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज की गई है जबकि जनवरी 2008 में इसकी वृद्धि दर तुलनात्मक रूप से 3.7 प्रतिशत थी। बिजली उत्पादन में 2007-08 की समान अवधि के दौरान 6.3 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में अप्रैल - जनवरी 2008 -09 के दौरान 2.5 प्रतिशत (अनंतिम) वृद्धि दर्ज की गई।
- जनवरी 2009 के दौरान कच्चे तेल का उत्पादन (आईआईपी में 4.17 प्रतिशत का भारांक) में (–)8.1 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज की गई है जबकि जनवरी 2008 में इसकी वृद्धि दर तुलनात्मक रूप से (-) 0.2 प्रतिशत थी। कच्चे तेल उत्पादन में 2007-08 की समान अवधि के दौरान 0.3 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में अप्रैल - जनवरी 2008 -09 के दौरान (-) 1.3 प्रतिशत (अनंतिम) वृद्धि दर्ज की गई।
- दिसम्बर 2008 के दौरान पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (आईआईपी में 2 प्रतिशत का भारांक) में 2.6 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज की गई है जबकि जनवरी 2009 में इसकी वृद्धि दर तुलनात्मक रूप से 1.9 प्रतिशत थी। पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन में 2007-08 की समान अवधि के दौरान 7.3 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में अप्रैल - जनवरी 2008 -09 के दौरान 3.1 प्रतिशत (अनंतिम) वृद्धि दर्ज की गई।
- दिसम्बर 2008 के दौरान तैयार (कार्बन) इस्पात उत्पादन (आईआईपी में 5.13 प्रतिशत का भारांक) में 1.2 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज की गई है जबकि जनवरी 2007 में इसकी वृद्धि दर तुलनात्मक रूप से 2.0 (अनुमानित) प्रतिशत थी। तैयार (कार्बन) इस्पात उत्पादन में 2007-08 की समान अवधि के दौरान 5.9 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में अप्रैल - जनवरी 2008 -09 के दौरान 2.3 प्रतिशत (अनंतिम) वृद्धि दर्ज की गई।
- दिसम्बर 2008 के दौरान सीमेंट उत्पादन (आईआईपी में 1.99 प्रतिशत का भारांक) में 8.3 प्रतिशत (अनंतिम) की वृद्धि दर्ज की गई है जबकि जनवरी 2008 में इसकी वृद्धि दर तुलनात्मक रूप से 5.6 प्रतिशत थी। सीमेंट उत्पादन में 2007-08 की समान अवधि के दौरान 7.4 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में अप्रैल - जनवरी 2008 -09 के दौरान 7.1 प्रतिशत (अनंतिम) वृद्धि दर्ज की गई।
स्रोत: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
मूल संरचनात्क उद्योगों में उत्पादन
|