| दिसंबर 2008 में खनन, विनिर्माण और बिजली द्वारा प्राप्ति मासिक वृद्धि क्रमश:1.0 प्रतिशत,- 2.5 प्रतिशत और 1.6 प्रतिशत थी जबकि पिछले वर्ष की संगत अवधि के दौरान यह क्रमश: 5.0 प्रतिशत, 8.6 प्रतिशत और 3.8 प्रतिशत थी। खनन, विनिर्माण और बिजली के क्षेत्रों द्वारा अप्रैल - दिसंबर, 2008 - 09 के दौरान संशोधित वार्षिक वृद्धि क्रमश: 3.0 प्रतिशत, 3.3 प्रतिशत और 2.7 प्रतिशत थी जबकि पिछले वर्ष की संगत अवधि के दौरान यह 5.2 प्रतिशत, 9.6 प्रतिशत और 6.6 प्रतिशत थी।
दिसंबर 2008 के दौरान उपयोग आधारित वर्गीकरण के अनुसार मूल भूत वस्तुओं और पूंजीगत वस्तुओं द्वारा धीमी वृद्धि दर्शाई गई और माध्यमिक वस्तुओं में नकारात्मक वृद्धि दर्शाई गई जो पिछले वर्ष की तुलना के आधार पर है। माध्यमिक वस्तुओं में वृद्धि दिसंबर 2008 में ऋणात्मक थी।
|