Spacer
 
Spacer
  Business.gov.in Indian Business Portal
An Initiative of India.gov.in
 
 
तीव्र मीनू
 
Investment Opportunities and Incentives
spacer
Investment Opportunities and Incentives राष्‍ट्रीय स्‍तर का निवेश
Investment Opportunities and Incentives राज्‍य स्‍तरीय निवेश
   
 
Investment Opportunities and Incentives
राज्‍य स्‍तरीय निवेश :
असम
Previous Page
spacer
 
Business निवेश के अवसर
Business निवेश नीतियां और प्रोत्‍साहन
Business मूल संरचना

असम पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार है। यह उत्तरी अक्षांश 24 डिग्री से 28 डिग्री पर और पूर्वी देशांतर 90 डिग्री से 96 डिग्री के बीच अवस्थित है।  इसकी भूमि का कुल क्षेत्रफल 78,438 वर्ग कि. मी. है।  इसकी सीमाएं उत्तर में भूटान और अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व में मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश से और दक्षिण में मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम के साथ लगती हैं।  यह हरे-भरे लहरदार मैदानों, उपजाऊ घाटियों और गहरे जंगलों से संपन्‍न है। यह विश्‍व भर में वन्‍य जीवों के दुर्लभ जातियों में से एक, एक सींग वाले गेंडे के लिए प्रसिद्ध है।

शाश्‍वत नीले पर्वतों और सुंदर नदियों की भूमि होने के कारण, राज्‍य अपने समृद्ध वनस्‍पतियों और वन्‍य जीवों के लिए प्रसिद्ध है। यह प्रचुर उपजाऊ भूमि और जल स्रोतों से संपन्‍न है। साथ ही पूर्वोत्तर की सबसे बड़ी अर्थ-व्‍यवस्‍था है और अपने बड़े उद्योगों और पेट्रोलियम क्षेत्रों के लिए विख्‍यात है। असम के चाय की विश्‍व के चाय बाजार में उल्‍लेखनीय हिस्‍सेदारी है। राज्‍य, कृषि और उद्योग दोनों के विकास के लिए कच्‍चे माल के स्रोत के रूप में कार्य करता है और इस प्रकार यह पूर्वोत्‍तर क्षेत्र को बड़ा स्‍थानीय बाजार उपलब्‍ध कराता है। गुवाहाटी जो कि असम की राजधानी है, सभी वाणिज्‍यक और व्‍यापारिक गतिविधियों का केंद्र है। इसके अलावा, पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में असम में उच्‍च शिक्षा का सबसे बड़ा नेटवर्क है।

दक्षिण एशियाई देशों की निकटता का असम को बेजोड़ लाभ है।  यह विदेशी और देशी निवेशकों को म्‍यांमार, मलेशिया, थाइलैंड, फिलीपींस, कम्‍बोडिया, इन्‍डोनेशिया इत्‍यादि देशों के सटे हुए बाजारों की विशाल संभावनाओं का दोहन करने के लिए एक सामरिक आधार उपलब्‍ध कराता है। इसके अलावा, असम की बंगलादेश, नेपाल और भूटान के साथ निकटता, राज्‍य में अधिक से अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करती है। असम के आंतरिक जल मार्गो का नेटवर्क जो राज्‍य को बंगलादेश से जोड़ता है, के कारण चिटगांव (बंगलादेश), कोलकाता और हल्दिया (पश्चिमी बंगाल) तक पहुंच होती है।

राज्‍य की अन्‍य लाभदायक विशेषताएं हैं:-

  • विशेष तौर पर सक्रिय प्रशासनिक व्‍यवस्‍था ;
  • निवेश के लिए सरल और पारदर्शी व्‍यवस्‍था ;
  • दक्ष और शिक्षित श्रम शक्ति ;
  • समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों का आधार ;
  • विविधतापूर्ण कृषि और औद्योगिक साधन ;
  • दक्ष यातायात और संचार जाल (नेटवर्क) ;
  • जल और विद्युत की सुचारू आपूर्ति ;
  • वनस्‍पति और जीव जंतुओं तथा बागवानी उत्‍पादों की अनेकों किस्‍में ;
  • विशाल उपभोक्‍ता आधार ; इत्‍यादि।

ये अवसर उपलब्‍ध कराए जाने पर, असम सरकार ने अर्थव्‍यवस्‍था के कई सेक्‍टरों में निवेश आकर्षित करने के लिए बहुत से प्रयास किए हैं। निवेशक, राज्‍य में उपलब्‍ध विभिन्‍न संसाधनों और प्रोत्‍साहन योजनाओं का इष्‍टतम उपयोग करके भिन्‍न–भिन्‍न औद्योगिक इकाईयां स्‍थापित कर सकते हैं।

^ ऊपर

असम सरकार
असम का औद्योगिक एवं वाणिज्‍य विभाग
असम का पर्यटन विभाग
असम का सरकारी उद्यम विभाग
पूर्वोत्तर परिषद
पूर्वोत्तर भारतीय डाटा बैंक
2020 के असम की झलक
 
 
Government of India
spacer
 
 
Business Business Business
 
  खोजें
 
Business Business Business
 
Business Business Business
 
मैं कैसे करूँ
Business कम्‍पनी पंजीकरण करूं
Business नियोक्‍ता के रूप में पंजीकरण करें
Business केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में शिकायत भरें
Business टैन कार्ड के लिए आवेदन करें
Business आयकर विवरणी भरें
 
Business Business Business
 
Business Business Business
 
  हमें सुधार करने में सहायता दें
Business.gov.in
हमें बताएं कि आप और क्‍या देखना चाहते हैं।
 
Business Business Business
Business
Business Business Business
 
निविदाएं
नवीनतम शासकीय निविदाओं को देखें और पहुंचें...
 
Business Business Business
Business
Business Business Business
 
 
पेटेंट के बारे में जानकारी
Business
कॉपीराइट
Business
पेटेंट प्रपत्र
Business
अभिकल्पन हेतु प्रपत्र
 
 
Business Business Business
 
 
 
Spacer
Spacer
Business.gov.in  
 
Spacer
Spacer