दादर व नागर हवेली का संघ राज्य क्षेत्र पश्चिमी घाट की निचली पहाडियों में अवस्थित है तथा इसका कुल क्षेत्रफल 491 वर्ग कि.मी. है। यह उत्तरी अक्षांश के 20 डिग्री से 20 डिग्री 25’ और पूर्वी देशांतर के 72 डिग्री 50’ से 73 डिग्री 15’ के बीच अवस्थित है। इसके दो भाग – दादर व नागर हवेली हैं जो वापी (गुजरात) के कारण एक दूसरे से अलग हैं। यह महाराष्ट्र व गुजरात राज्यों, जिनमें सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक माहौल बहुत अच्छा है, से घिरा हुआ है। अन्य शब्दों में कहें तो यह मुम्बई (महाराष्ट्र) व सूरत (गुजरात) से समान दूरी पर अवस्थित है।
इस क्षेत्र के कुल भौगोलिक क्षेत्र में 40 प्रतिशत में वन हैं। संघ राज्य क्षेत्र के भौगोलिक क्षेत्र का मुख्य भाग पहाड़ी भूभाग है। भूमि का केंद्रीय क्षेत्र समतल और उपजाऊ भूमि से संपन्न है। यह संघ राज्य क्षेत्र सुंदर प्राकृतिक दृश्यों व वनपस्तियों और वन्य जीवों की व्यापक जैव विविधता से संपन्न है। यह मंत्र मुग्ध करने वाली सुंदरता व हरे-भरे जंगलों, घुमावदार नदियों, अकल्पनीय तटीय नगर भाग और दूर छितराई हुई पर्वत श्रंखलाओं की भूमि है। इसके अलावा यहां पर्यटकों की रुचि के बहुत से स्थान हैं जहां काफी संख्या में होटल, होलीडे रेसार्ट व अन्य आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिसके परिणामस्वरूप, यह संघ राज्य क्षेत्र शहरी नागरिकों के लिए सप्ताहांत के प्रवेश द्वार के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है और इस प्रकार विश्व भर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।
इसकी मौके की अवस्थिति के कारण, इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में, वस्त्र, कागज, प्लास्टिक, इंजीनियरी उत्पाद, केमीकल, डाइंग सामग्री इत्यादि की औद्योगिक इकाइयां स्थापित की गई हैं। ऐसे उद्योग संघ राज्य क्षेत्र के लागों के लिए लाभदायक रोजगार के अवसर उत्पन्न करते हैं। इसकी साथ ही, चूंकि यह क्षेत्र दक्षिणी गुजरात के कृषि जलवायवीय क्षेत्र में आता है, अत: यहां पर कई किस्मों की कृषि उपज होती है। इसके अतिरिक्त दादर व नागर हवेली में बिजली का अच्छा संजाल (नेटवर्क) है और साथ ही साथ कुशल परिवहन व संचार प्रणालियां भी उपलब्ध हैं।
इन अवसरों के होते हुए, दादर व नागर हवेली की सरकार द्वारा संसार भर के निवेशकों के लिए कई नीतिगत उपाय और प्रोत्साहन लागू किए गए हैं। जिसके परिणामस्वरूप संघ राज्य क्षेत्र ने अपनी अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में धनराशि का निवेश आकर्षित किया है।