दमन और दीव का कुल क्षेत्रफल 112 वर्ग कि.मी. है, जिसमें से दमन 72 वर्ग कि.मी. और दीव 40 वर्ग कि.मी. के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह संघ राज्य क्षेत्र (यू.टी.) बहुरंगी सांस्कृतिक विरासत से संपन्न है। मौके की जगह पर इसकी अवस्थिति और प्राकृतिक सुंदरता के कारण इसे सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले एवं उत्कृष्ट पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में प्रत्येक वर्ष वृद्धि हो रही है। यहां बहुत ही अधिक हरियाली है तथा यहां विभिन्न कृषि फसलों के विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियां उपलब्ध हैं।
दमन और दीव के संघ राज्य की राजधानी दमन उत्तरी अक्षांश के 20 डिग्री 22'00" से 20 डिग्री 27'25" और पूर्वी देशांतर के 72 डिग्री 49'42" से 72 डिग्री 54'43" के बीच अवस्थित है। इसकी पूर्वी सीमा पर गुजरात है; पश्चिम की ओर अरब सागर; उत्तर में कोलक नदी तथा दक्षिण में कलाई नदी है। इसको, मुम्बई जो कि इससे लगभग 193 कि.मी. की दूरी पर है, के अति निकट अपनी अवस्थिति का लाभ भी प्राप्त है।
दीव एक छोटा सा द्वीप है जो कि गुजरात के वेरावल बंदरगाह के निकट काठियावाड़ के समुन्द्र तट से थोड़ा सा दूर अवस्थित है और इसकी तटीय लंबाई 21 कि.मी. है। यह दमन से लगभग 768 कि.मी. की दूरी पर है। इसकी उत्तरी सीमाएं जूनागढ़ और अमरेली जिला के साथ मिलती हैं और इसके तीन ओर अरब सागर है । दीव का मुख्य भूमि के साथ संबंध दो पुलों के माध्यम से है। यह उत्तरी अक्षांश के 20 डिग्री 44'34" से 20 डिग्री 00'24" से 70 डिग्री 52'26" के मध्य अवस्थित है। इसकी धुर उत्तर से दक्षिण तक लंबाई 4.6 कि.मी. और पूर्व से पश्चिम की ओर चौड़ाई 13.8 कि.मी. है। यहां स्थलाकृति सामान्य तौर पर समतल है और समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 6 मीटर है।
इस संघराज्य क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण लाभदायक विशेषताएं हैं-
- सहयोगी और लचीली प्रशासनिक व्यवस्था;
- दक्ष और मेहनतकश मानव संस्धान;
- कुशल परिवहन और संचार संजाल नेटवर्क;
- विश्वस्त जल और विद्युत आपूर्ति;
- शांतिपूर्ण औद्योगिक माहौल;
- विशाल उपभोक्ता बाजार; इत्यादि।
इसके परिणामस्वरूप दमन और दीव ने इस संघ राज्य क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए बड़ी संख्या में निवेशकों को आकर्षित किया है और अधिक निवेश को आकर्षित करने के लिए दमन और दीव की सरकार ने अपनी अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों के संबंध में कई नीतिगत निर्णय लिए हैं और प्रोत्साहन लागू किए हैं।