Spacer
 
Spacer
  Business.gov.in Indian Business Portal
An Initiative of India.gov.in
 
 
तीव्र मीनू
 
Investment Opportunities and Incentives
spacer
Investment Opportunities and Incentives राष्‍ट्रीय स्‍तर का निवेश
Investment Opportunities and Incentives राज्‍य स्‍तरीय निवेश
   
 
Investment Opportunities and Incentives
त्रिपुरा:
मूल संरचना
Previous Page
spacer
विद्युत की अनुकूल स्थिति, सड़कों के उन्‍नत नेटवर्क और दूरसंचार के उन्‍नत नेटवर्क के साथ राज्‍य में मूल संरचना की उत्तम सुविधाएँ हैं। देश में विद्युत की न्‍यूनतम दरों के साथ राज्‍य ने काफी अच्‍छी औद्योगिक मूल संरचना विकसित कर ली हैं। जहाँ तक औद्योगिक मूल संरचना का संबंध है, राज्‍य में औद्योगिक संपदाएँ / क्षेत्र हैं। इसके अतिरिक्‍त, एक वृद्धि केंद्र परियोजना कार्यान्वित की जा रही है और एक निर्यात प्रोत्‍साहन औद्योगिक पार्क (ईपीआईपी), एक खाद्य पार्क तथा एक रबर पार्क स्‍थापित करने का काम भी शुरू किया गया है। अगरतला में एक आईटी पार्क स्‍थापित किया जा रहा हैं।

सड़कें

राज्‍य में सड़कों की कुल लंबाई 15,551 कि.मी. हैं जिसमें 90 कि.मी. मुख्‍य जिला सड़कें हैं, 1274 कि.मी. अन्‍य जिला सड़कें और 545 कि.मी. राज्‍य राजमार्ग हैं।

रेलवे

राज्‍य के भीतर रेलवे लाइनों की कुल लंबाई 66 कि.मी. हैं। मानु-अगरतला रेलवे लाइन (लंबाई 88 कि.मी.) को राष्‍ट्रीय परियोजना घोषित कर दिया गया हैं।

उड्डयन

मुख्‍य विमान पत्तन अगरतला हैं जो कोलकाता और गुवाहाटी के साथ जुड़ा हुआ हैं। कैलाशहर, कमालपुर तथा खोवई में भी विमान पत्तन हैं, किंतु वे अभी काम नहीं कर रहे हैं।

विद्युत

इस समय राज्‍य में बिजली की शिखर माँग लगभग 162 मेगावाट हैं। इस माँग को पूरा करने के लिए लगभग 70 मेगावाट राज्‍य के अपने उत्‍पादन केंद्रों से मिल जाती है और लगभग 50 मेगावाट उत्तर-पूर्व प्रदेश में केंद्रीय क्षेत्र विद्युत उत्‍पादन केंद्रों से राज्‍य को आबंटित हिस्‍से से आयात की जाती हैं।

राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना (आरजीजीबीवाई) और राज्‍य के औद्योगीकरण से पैदा होने वाली माँग को ध्‍यान में रखते हुए, अनुमान है कि 2012 में शिखर माँग 396 मेगावाट हो जाएगी। रोखिया, पश्चिम त्रिपुरा में एक अन्‍य 1 x 21 मेगावाट जी. टी. सेट 31 मार्च 2006 को स्‍थापित किया गया था। ओएनजीजीएल विद्युत परियोजना, जिसमें त्रिपुरा का हिस्‍सा 100 मेगावाट हैं, 2008-09 तक शुरू हो जाने की संभावना हैं।

^ ऊपर

परिवहन विभाग
त्रिपुरा औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (टीआईडीसी)
 
 
Government of India
spacer
 
 
Business Business Business
 
  खोजें
 
Business Business Business
 
Business Business Business
 
मैं कैसे करूँ
Business कम्‍पनी पंजीकरण करूं
Business नियोक्‍ता के रूप में पंजीकरण करें
Business केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में शिकायत भरें
Business टैन कार्ड के लिए आवेदन करें
Business आयकर विवरणी भरें
 
Business Business Business
 
Business Business Business
 
  हमें सुधार करने में सहायता दें
Business.gov.in
हमें बताएं कि आप और क्‍या देखना चाहते हैं।
 
Business Business Business
Business
Business Business Business
 
निविदाएं
नवीनतम शासकीय निविदाओं को देखें और पहुंचें...
 
Business Business Business
Business
Business Business Business
 
 
पेटेंट के बारे में जानकारी
Business
कॉपीराइट
Business
पेटेंट प्रपत्र
Business
अभिकल्पन हेतु प्रपत्र
 
 
Business Business Business
 
 
 
Spacer
Spacer
Business.gov.in  
 
Spacer
Spacer