राज्य में निवेश को प्रेरित करने के लिए सरकार सदा ही सही प्रकार का व्यावसायिक वातावरण बनाने का प्रयास करती रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने और इस प्रकार समग्र अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान करने के उदेश्य से त्रिपुरा सरकार ने अनेक नीति घोषणाएं की हैं। इन नीतियों में राज्य के औद्योगिक वातावरण को सहारा देने के लिए एक रूपरेखा प्रस्तुत की गई हैं। इन पॉलिसी प्रलेखों में निवेशकों के लिए निवेश प्रोत्साहनों और योजनाओं का भी उल्लेख हैं। इसकी नीति व्यवस्था सरल एवं पारदर्शी है और एक कुशल तथा संवेदी तंत्र द्वारा चलाई जाती हैं।
प्रमुख नीति घोषित सूचना प्रौद्योगिकी नीति, है जिसके तीन मुख्य उदेश्य हैं:
- त्रिपुरा की शैक्षिक संस्थाओं में आईटी शिक्षा को अपना कर आईटी के लिए मानव संसाधन विकास;
- इलेक्ट्रॉनिक शासन का प्रवर्तन:
- सरकारी सेवाएं कुशल और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने के लिए
- रास्व संग्रहण में सुधार के लिए
- वित्तीय प्रबंधन में सुधार के लिए
- आईएफ़सी स्थापित करके और वेबसाइटें बनाकर सरकारी समारोहों पर जानकारी के बेहतर प्रसार के लिए।
- आकर्षक पैकेजों के द्वारा राज्य को वैश्विक तथा राष्ट्रीय कंपनियों द्वारा निवेश के लिए एक आकर्षक क्षेत्र बनाना। यह राज्य में आईटी उद्योगों में रोज़गार के अवसर पैदा करने के उदेश्य से किया जाएगा।
^ ऊपर