भारत के सुदूर दक्षिणी छोर पर स्थित केरल अरब सागर के तट पर फैला है जिसे खड़े पश्चिमी घाटों ने बाकी उप महाद्वीप से अलग कर दिया है। यह 8 डिग्री 18' और 12 डिग्री 48' उत्तरी अक्षांश और 74 डिग्री 52' और 72 डिग्री 22' देशांतर रेखाओं के बीच स्थित है और इस प्रकार देश के कुल क्षेत्र का 1.18 प्रतिशत हिस्सा इससे घिरा हुआ है। इसकी भौगोलिक विशेषताएं हैं : पहाड़ियां, घाटियां, मध्य प्रदेशीय मैदान, तटीय बेल्ट और अप्रवाही जल (बैक वाटर्स)। राज्य में कई बड़ी और छोटी नदियां बहती हैं जिनकी सहायक नदियां और शाखाएं हैं और ये सब मिलकर इसकी जमीन को उपजाऊ बनाती हैं।
केरल देश का एक सर्वाधिक उन्नत समाज है। भारत के सभी राज्यों में से इसकी साक्षरता दर सबसे ऊंची है और राष्ट्रीय औसत से भी काफी ऊंची है। यहां के लोगों का स्वास्थ्य स्तर भी बहुत अच्छा है जो जन्म दर, म़त्यु दर, शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर आदि से पता चलता है। आयुर्वेद और होम्योपैथी शामिल हैं। प्रतिरक्षण के मामले में इसने सम्पूर्णता प्राप्त कर ली है।
इस राज्य की गई लाभप्रद विशेषताएं है जो कि निम्नलिखित हैं :-
- व्यवहार्य प्रशासनिक तंत्र;
- निवेश की साधारण एवं पारदर्शी प्रक्रियाएं;
- समृद्ध प्राकृतिक संसाधन आधार;
- शिक्षित और जनशक्ति, जिसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े कार्मिकों की संख्या सर्वाधिक है;
- एक विविध औद्योगिक तंत्र;
- राष्ट्रपारीय व्यापार गलियारे में महत्वपूर्ण स्थान;
- पूर्ण संयोजी सड़कों और रेल तंत्र;
- सुविकसित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जो इसे विश्व के बाकी देशों से जोड़ते हैं;
- उत्कृष्ट दूर-संचार तंत्र;
- व्यापक उपभोक्ता आधार, आदि .
केरल सरकार ने राज्य में निवेश के लिए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए भी कई नीतिगत उपाय किए हैं और प्रोत्साहन दिए हैं। इस कारण, केरल राष्ट्र का एक सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला गंतव्य स्थल बन गया है जो लगभग सभी क्षेत्रों खासतौर पर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), पर्यटन और कृषि क्षेत्र में अवसर मुहैया कराता है।
^ ऊपर