Spacer
 
Spacer
  Business.gov.in Indian Business Portal
An Initiative of India.gov.in
 
 
तीव्र मीनू
 
Investment Opportunities and Incentives
spacer
Investment Opportunities and Incentives राष्‍ट्रीय स्‍तर का निवेश
Investment Opportunities and Incentives राज्‍य स्‍तरीय निवेश
   
 
Investment Opportunities and Incentives
अवसर, नीतियां तथा प्रोत्‍साहन:
खानें
Previous Page
spacer
खनिज और खनन क्षेत्र किसी राष्‍ट्र के वृद्धि और विकास के वर्धन में महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा करता है। अधिकतर मूलभूत विनिर्माण उद्योग खनिज संसाधनों की उपलब्‍धता और अन्‍वेषण पर निर्भर हैं। उदाहरण के लिए कोयला और लोहा, लोहा और इस्‍पात उद्योग की वृद्धि के लिए आवश्‍यक मूलभूत खनिज हैं। इसी तरह से अभ्रक, मैंग्‍नीज, तांबा, सीसा और जस्‍ता जैसे खनिज, विभिन्‍न स्‍तर के साथ आर्थिक रूप से महत्‍वपूर्ण हैं।

भारत महत्‍वपूर्ण खनिज संसाधनों से सम्‍पन्‍न है। भारत के संविधान के अंतर्गत खनिज संसाधनों के प्रबंध का दायित्‍व संघ सूची और राज्‍य सूची के संबंध में क्रमश: केंद्र सरकार और राज्‍य सरकार का है। केंद्रीय स्‍तर पर खान मंत्रालय सभी खनिजों (प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम को छोड़कर) के सर्वेक्षण और अन्‍वेषण; एल्‍युमिनियम, तांबा, जस्‍ता, सोना, निकल आदि जैसे गैर-लौह धातुओं के खनन और धातु विज्ञान; और खानों एवं खनिजों (कोयला और लिग्‍नाइट को छोड़कर) से संबंधित अधिनियमों के प्रशासन के लिए उत्‍तरदायी है।

खान एवं खनिज (विकास और विनियम) अधिनियम, 1957 ('एमएमडीआर') और खान अधिनियम, 1952 के साल साथ उनके अंतर्गत बनाए गए नियम और विनियम भारत में खनन क्षेत्र की मूलभूत विधियां बनाते हैं। खान एवं खनिज (विनियम और विकास) अधिनियम, 1957 खान विनियमों और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस को छोड़कर सभी खनिजों के विकास कानून ढांचा विहित करते हैं।

खनिज के क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने और नवीनतम प्रौद्योगिकी आकर्षित करने के लिए मंत्रालयने वर्ष 1993 में राष्‍ट्रीय खनिज नीति बनाई थी और निवेशकों को बहुत ये प्रोत्‍साहन एवं रियायतें प्रदान की थी। इस नीति को इस क्षेत्र को आगे खोलने और घरेलू और विदेशी निवेश के प्रवाह को बढ़ाने के लिए सफलतापूर्वक संशोधित की गई है। उदाहरण के लिए वर्ष 1994 से तेरह खनिजों के अन्‍वेषण और दोहन की अनुमति दी गई हैं। साथ ही सभी गैर ईंधन और गैर-परमाणु खनिजों (सोना और चांदी सहित) के अन्‍वेषण और दोहन के लिए शत-प्रतिशत विदेश प्रत्‍यक्ष निवेश स्‍वत: अनुमोदन अनुज्ञेय है। तथापि, कीमती पत्‍थरों और हीरों के लिए 74 प्रतिशत तक अनुज्ञेय है।

राष्‍ट्रीय खनिज नीति की व्‍यापक समीक्षा और इस क्षेत्र में निवेश के वातावरण को और सुधारने के लिए योजना आयोग ने एक उच्‍च स्‍तरीय समिति का गठन किया है ताकि नीति को वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था की वर्तमान आवश्‍यकताओं के अनुसार बनाया जा सके। सरकार द्वारा दिए गए ऐसे प्रोत्‍साहनों से एक निवेशक को आधुनिक तकनीकियों का उपयोग करके उप-सतह-निक्षेपों की खोज करने के लिए और मूल्‍य वर्धित उत्‍पादों में विनिर्माण के लिए गहन अवसर हैं।

^ ऊपर

खनिज मंत्रालय
राष्‍ट्रीय खनिज नीति,1993
उच्‍च स्‍तरीय समिति की रिपोर्ट
 
 
Government of India
spacer
 
 
Business Business Business
 
  खोजें
 
Business Business Business
 
Business Business Business
 
मैं कैसे करूँ
Business कम्‍पनी पंजीकरण करूं
Business नियोक्‍ता के रूप में पंजीकरण करें
Business केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में शिकायत भरें
Business टैन कार्ड के लिए आवेदन करें
Business आयकर विवरणी भरें
 
Business Business Business
 
Business Business Business
 
  हमें सुधार करने में सहायता दें
Business.gov.in
हमें बताएं कि आप और क्‍या देखना चाहते हैं।
 
Business Business Business
Business
Business Business Business
 
निविदाएं
नवीनतम शासकीय निविदाओं को देखें और पहुंचें...
 
Business Business Business
Business
Business Business Business
 
 
पेटेंट के बारे में जानकारी
Business
कॉपीराइट
Business
पेटेंट प्रपत्र
Business
अभिकल्पन हेतु प्रपत्र
 
 
Business Business Business
 
 
 
Spacer
Spacer
Business.gov.in  
 
Spacer
Spacer