16,579 वर्ग कि. मी क्षेत्रफल वाला नागालैण्ड, पहाड़ी राज्यों में से एक है जो भारत के सुदूर पूर्वोत्तर भाग में अवस्थित है। इसकी सीमाएं पूर्व में म्यामांर से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पश्चिम में असम से, और दक्षिण मणिपुर से मिलती हैं। यह उत्तरी अंक्षाश के 26.6 डिग्री से 27.4 डिग्री और पूर्वी देशांतर के 98 डिग्री से 96 डिग्री के बीच अवस्थित है। असम सीमा के साथ सटे क्षेत्रों के अलावा राज्य का अधिकांश क्षेत्र पहाड़ी है। 3840 मीटर की ऊंचाई वाला सरमती पहाड़ नागालैण्ड की सबसे ऊंची चोटी वाला है, तथा इसकी पर्वत श्रेणियां नागालैण्ड व म्यांमार के बीच प्राकृतिक अवरोधक है। अपनी अनुकूल अवस्थिति के कारण, राज्य के पास पूर्वी एशिया क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक व व्यवसायिक केंद्र के रूप में विकसित होने की बहुत संभावनाएं हैं।
राज्य समृद्ध और भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक विरासत से संपन्न है। यह वनस्पति व वन्य जीव दोनों की जैव-विविधता से अति संपन्न है। इसमें बहुत किस्मों के ऐसे वन हैं जो विशालकाय वृच्छों से आच्छादित हैं। मुर्गी पालन सहित कृषि व पशुपालन नागालैण्ड के लोगों की मुख्य कृषि परंपराएं हैं। नागालैण्ड में विभिन्न फसलों, सब्जियों, फलों, औषधीय जड़ी-बूटियों इत्यादि को उगाने के लिए अनुकूल जलवायु है। तथापि, नागाओं की स्वाभाविक निपुणता टोकरीसाजी, मिट्टी बरतन, कताई, बुनाई, नक्काशी और रंगाई और धातु कार्य में है। स्थानीय वनोत्पादनों पर आधारित परंपरागत ग्रामीण उद्योग राज्य के निर्माण सेक्टरक्षेत्र की रीढ़ हैं।
सुंदर प्राकृतिक दृश्यों और दूर तक फैली घाटियों से संपन्न नागालैण्ड, ट्रेकिंग, राक क्लाइमिंग, जंगल कैंपिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों के लिए स्वाभाविक क्षेत्र है। यह हिमालय की सुरम्य हरे-भरे पहाड़ों के मध्य अवस्थित है। इसमें खनिजों, जैसे पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, कोयला, निकल, क्रोमियम इत्यादि के समृद्ध भण्डार उपलब्ध हैं। जिसके कारण प्रत्येक वर्ष राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इसके अलावा राज्य में कुशल व मेहनती मानव संसाधन उपलब्ध हैं।
ऐसी सभी लाभदायी विशेषताएं, राज्य में पर्याप्त निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रेरक माहौल उपलब्ध कराती हैं। तदनुसार, उद्यमियों को राज्य में अपनी औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रेरित करने हेतु, नागालैण्ड सरकार ने कई नीतियों व योजनाओं की घोषणा की हैं। यहां पर अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, रेशम उत्पादन, सूचना प्रविधि, पर्यटन इत्यादि में बहुत से अवसर उपलब्ध हैं।
^ ऊपर