Spacer
 
Spacer
  Business.gov.in Indian Business Portal
An Initiative of India.gov.in
 
 
तीव्र मीनू
 
Investment Opportunities and Incentives
spacer
Investment Opportunities and Incentives राष्‍ट्रीय स्‍तर का निवेश
Investment Opportunities and Incentives राज्‍य स्‍तरीय निवेश
   
 
Investment Opportunities and Incentives
राज्‍य स्‍तरीय निवेश:
पुडुचेरी
Previous Page
spacer
 
Business निवेश के अवसर
Business निवेश की नीतियां व प्रोत्‍साहन
Business मूल संरचना

पुडुचेरी (पांडिचेरी) भारत के दक्षिणी क्षेत्र में अवस्थित है तथा इसका क्षेत्रफल 480 वर्ग कि. मी. है। इसकी पूर्वी सीमा पर बंगाल की खाड़ी है और शेष तीन ओर तमिलनाडु है। यह पूर्वी तट पर चैन्‍नई से लगभग 160 कि.मी. दक्षिण में, बंगाल की खाड़ी के कोरोमण्‍डल संमुद्र तट पर अवस्थित है। यह उत्तरी अक्षांश के 11 डिग्री 46 से 12 डिग्री 30 और पूर्वी देशांतर के 79 डिग्री 36 से 79 डिग्री 53 के बीच अवस्थित है।

पुडुचेरी के अलावा, पुडुचेरी के संघ राज्‍य क्षेत्र (यू.टी.) में कराइकल, माहे और यानम नामक तीन और क्षेत्र हैं।  कराइकल पुद्दुचेरी से लगभग 150 कि.मी. दक्षिण में पूर्वी तट पर पड़ता है, माहे पश्चिमी घाट के मालाबार समुन्‍द्र तट पर अवस्थित है। यह केरल से घिरा हुआ है और पुडुचेरी से लगभग 647 कि.मी. दूर है। यहां कालीकट हवाई अड्डे से पहुंचा जा सकता है जो कि 70 कि.मी. दूर है।  जबकि यानम आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के करीब अवस्थित है और यह पुडुचेरी से 870 कि.मी. दूर है। यह विशाखापत्तनम हवाई अड्डे से लगभग 200 कि.मी. दूर है।

पुडुचेरी का संघ राज्‍य क्षेत्र देश के पर्यटक सर्किट में भली प्रकार स्‍थापित है।  यह अपने समुन्‍द्र तटों, पश्‍चजल (बैक वाटर्स), सुंदर प्राकृतिक दृश्‍यों और पर्यटकों की पसंद के विभिन्‍न स्‍थलों के लिए प्रसिद्ध है। यह पर्यावरण के अनुकूल और प्रदुषण रहित क्षेत्रों में से एक है। पुडुचेरी में श्रेष्‍ठ आधारभूत संरचना सुविधाओं से युक्‍त कई सुस्‍थापित औद्योगिक एस्‍टेट्स हैं, जो संघ राज्‍य क्षेत्र के औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाते हैं। इसका लम्‍बा संमुद्र तट और संसाधन आधार, मत्‍स्‍य उद्योग और कृषि संसाधन (एग्रो प्रोसेसिंग) जैसे उद्योगों  के विकास के लिए पर्याप्‍त अवसर उपलब्‍ध कराते हैं। निर्यात् के क्षेत्र में भी इसका निष्‍पादन अच्‍छा रहा है। यहां से निर्यात की जाने वाली वस्‍तुओं में मुख्‍य हैं चमड़ा, रसायन, वस्‍त्र और धातुओं के उत्‍पाद, इत्‍यादि।

इस संघ राज्‍य क्षेत्र की अन्‍य लाभदायी विशेषताएं हैं:-

  • सकारात्‍मक और सहयोग प्रदान करने वाला प्रशासनिक ढांचा ;
  • स्थिर सामाजिक-राजनैतिक वातावरण ;
  • कुशल, मेहनती और योग्‍य मानव शक्ति ;
  • श्रेष्‍ठ परिवहन सुविधाएं ;
  • विश्‍वसनीय बिजली और संचार संजाल ;
  • निवेशकों के प्रति सरकार का मित्रवत् दृष्टिकोण;
  • विविधतापूर्ण कृषि और औद्योगिक आधार;
  • विपणन का अच्‍छा मंच ; इत्‍यादि।

इन सभी के कारण, विश्‍व भर के निवेशकों के‍‍ लिए पुडुचेरी पहली पसंद बन गया है। पुडुचेरी की सरकारी वर्तमान और नई औद्योगिक इकाइयों के विकास और इनको बनाए रखने के लिए सभी उपाय कर रही है। यह अर्थव्‍यवस्‍था के विभिन्‍न क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में धन आकर्षित करने के लिए कई नीतियां बना रही है और साथ ही कई प्रोत्‍साहन और योजनाएं उपलब्‍ध कर रही है।

^ ऊपर

पुडुचेरी की सरकार
आर्थिक और सांख्यिकी निदेशालय, पुडुचेरी
सूचना और प्रचार वि‍भाग, पुडुचेरी
नगर और ग्राम योजनाकार, पुडुचेरी
पुडुचेरी के विभाग
पुडुचेरी की जीआईएस
 
 
Government of India
spacer
 
 
Business Business Business
 
  खोजें
 
Business Business Business
 
Business Business Business
 
मैं कैसे करूँ
Business कम्‍पनी पंजीकरण करूं
Business नियोक्‍ता के रूप में पंजीकरण करें
Business केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में शिकायत भरें
Business टैन कार्ड के लिए आवेदन करें
Business आयकर विवरणी भरें
 
Business Business Business
 
Business Business Business
 
  हमें सुधार करने में सहायता दें
Business.gov.in
हमें बताएं कि आप और क्‍या देखना चाहते हैं।
 
Business Business Business
Business
Business Business Business
 
निविदाएं
नवीनतम शासकीय निविदाओं को देखें और पहुंचें...
 
Business Business Business
Business
Business Business Business
 
 
पेटेंट के बारे में जानकारी
Business
कॉपीराइट
Business
पेटेंट प्रपत्र
Business
अभिकल्पन हेतु प्रपत्र
 
 
Business Business Business
 
 
 
Spacer
Spacer
Business.gov.in  
 
Spacer
Spacer