भारत के उत्तरी भाग मे अवस्थित उत्तर प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग कि. मी. हैं। इसकी उत्तरी सीमा पर उत्तराखण्ड व हिमाचल प्रदेश हैं पश्चिम, में हरियाणा व दिल्ली हैं, दक्षिण में मध्य प्रदेश है और पूर्व में बिहार हैं। इसे दो विशिष्ट क्षेत्रों– दक्षिणी पहाडियां व गंगा के मैदान में बांटा जा सकता हैं। उत्तर प्रदेश (यू.पी.) की उत्तरी सीमा नेपाल को भी स्पर्श करती है। इस प्रकार भारत की सुरक्षा की दृष्टि से इसका सामरिक महत्व भी है। उ. प्र. के समृद्ध और शांतिमय विस्तारित घास के मैदान, बारहमासी नदियां, घने जंगल और उपजाऊ भूमि उत्तम आर्थिक अवसर उपलब्ध कराते हैं।
राज्य के लोगों का मुख्य पेशा खेती रही है। कृषि की मुख्य वस्तुएं हैं गेंहूं, गन्ना, धान, फल और सब्जियां हैं। तथापि कुछ वर्षों से विशेषकर वस्त्रोद्योग, चीनी, खाद्य संसाधन खनन इत्यादि जैसे उद्योग व्यवस्था की रीढ़ बन गए हैं। उ. प्र. अपने बहुत से पवित्र तीर्थ स्थल व तीर्थ–स्थान और यह आनन्ददायक त्यौहारों के कारण पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य बन गया है। इसके अलावा दिल्ली के नजदीक गोल्फ क्षेत्र जैसी मनोरंजन सुविधाओं सहित पूर्ण विकसित मूल संरचना वाले एकीकृत नगर नोएडा व ग्रेटर नोएडा हैं।
उत्तर प्रदेश, भूमि, जल, खनिज संपदा और वन उत्पादों से भली प्रकार संपन्न है। इसके पास कुशल, शिक्षित, और तकनीकी मानव संसाधनों का समूह उपलब्ध है। कुशल व विश्वसनीय सुविधाओं के माध्यम से इसके पास देश के सभी भागों के साथ संपर्क के उत्तम साधन हैं। घरेलू व औद्योगिक दोनों उद्देश्यों के लिए अच्छे किस्म की विद्युत आपूर्ति उपलब्ध है। राज्य में स्थानीय जनता व निदेशकों को अच्छी वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़े विदेशी बैंकों सहित बडी संख्या में बैंकों की शाखाएं स्थापित की गई हैं। इसके अलावा वहां विशेष उद्देश्य वाला भली प्रकार विकसित आधुनिक औ़द्योगिक क्षेत्र जैसे सॉफ्टवेयर टेक्नोलोजी पार्क, इलेक्ट्रानिक सिटी, टॉय सिटी, प्लास्टिक सिटी, एकीकृत कृषि पार्क, चमड़ा पार्क, रसायन परिसर और टेक्सटाइल सिटी भी उपलब्ध हैं।
इन सभी लाभकारी स्थितियों को ध्यान मे रखते हुए राज्य सरकार वे कई विशेष नीतिगत उपाय व प्रोत्साहन लागू किए हैं। इन उपायों का उद्देश्य, उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण उपयोग करना, रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा करना, और साथ ही साथ लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। इसके परिणाम स्वरूप बडी संख्या में निवेशक अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में आ रहे हैं।
^ ऊपर