छुट्टी का अर्थ कर्मचारी की कुछ अपरिहार्य कारणों से और नियोजक अथवा संगठन की विधिवत अनुमति से उसकी ड्यूटी अथवा कार्य से गैरहाजिरी है। प्रत्येक संगठन में कर्मचारियों को पर्याप्त संख्या में छुट्टियां दी जानी चाहिए, ताकि वे तरोताजा हो सकें और संगठन को अपना सर्वोत्तम योगदान दे सकें। छुट्टी की नीति एक कंपनी से दूसरी कंपनी में उनकी कार्य संस्कृति और संगठनात्मक ढांचे के आधार पर अलग-अलग हो सकती है, छुट्टी की नीति की महत्वपूर्ण विशेषताएं निम्नलिखित हो सकती हैं :-
- छुट्टियों की संगणना वार्षिक या मासिक आधार पर हो सकती ।
- छुट्टी की संख्या और प्रकार प्रत्येक संगठन के लिए अग्रिम में निर्धारित की जाती है। छुट्टियों की कुल संख्या एक वर्ष में 15 दिन से लेकर एक महीने तक हो सकती है। यदि किसी कर्मचारी की छुट्टियों की संख्या अनुमत संख्या से अधिक होती है तो वेतन से उतनी ही राशि की कटौती की जाती है। कंपनी में छुट्टियों के प्रकार इस प्रकार हो सकते हैं :- आकस्मिक छुट्टी; शैक्षणिक कार्य के लिए छुट्टी; चिकित्सा अवकाश; मातृत्व अवकाश या अध्ययन अवकाश, आदि।
- उपयोग में न लाई गई छुट्टियां वर्ष के अंत में व्ययगत हो सकती है अथवा अगले वर्ष में ले जाई जा सकती हैं।
- प्रत्येक छुट्टी के दिन का भुगतान का ढंग पूर्ण भुगतान अथवा आधार भुगतान हो सकता है।
कुछ संगठनों में, नियोजक द्वारा कर्मचारियों को प्रदत्त अन्य फायदों के अतिरिक्त छुट्टी नकदीकरण के लाभ की व्यवस्था है, छुट्टी नकदीकरण कर्मचारियों या उनके आश्रितों को सेवानिवृत्ति, मृत्यु, अपंगता आदि पर देय एकमुश्त राशि है। यह सामान्यता वर्ष के अंत में प्रदान की जाती है और इसमें चिकित्सा छुट्टी नकदीकरण भी शामिल है। परन्तु ऐसा प्रावधान कंपनी के लिए एक भारी देनदारी हो सकती है। अत: ,एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) ने सामूहिक छुट्टी नकदीकरण योजना आरंभ की है जो नियोजकों को एलआईसी को एक वार्षिक प्रीमियम का भुगतान करके उनकी छुट्टी नकदीकरण देनदारी के निधियन में सहायता करती है। इस योजना के अंतर्गत, कंपनी को कर्मचारियों के आंकड़े और छुट्टी नकदीकरण के नियम भारतीय जीवन बीमा निगम को प्रस्तुत करने होते हैं। बदले में एलआईसी बीमांकन संबंधी मूल्यांकन करेगा और कंपनी के निधिकरण आवश्यकताओं का पता करेगा। कंपनी एलआईसी की सलाह के अनुसार अंशदान करेगी। निधिकरण के लिए अंशदानों के अतिरिक्त एक अल्पावधि बीमा प्रीमियम प्रभारित किया जाएगा। इस योजना के निम्नलिखित लाभ हैं :-
- कर्मचारी को सेवा के दौरान छुट्टियों के नकदीकरण की राशि एलआईसी में अनुरक्षित योजना की विधि से अदा की जाएगी।
- कर्मचारी की मृत्यु होने की स्थिति में, उसके छुट्टी नकदीकरण लाभ के अतिरिक्त, उसका परिवार बीमा कवर की राशि का पात्र होगा, जो कर मुक्त होगी।
एक कर्मचारी फर्म को अपने कर्मचारियों के लिए उपयुक्त छुट्टी नीति तैयार करनी चाहिए क्योंकि एक तरफ यह इसके कर्मचारियों के लिए लाभदायक होगी और दूसरी तरु इससे स्वयं कंपनी को उत्पादकता और कार्यनिष्पादन पर लाभकारी प्रभाव पड़ेगा। |