उत्पाद के लिए उचित कीमत निर्धारित करना बहुत ही जटिल कार्य है चूंकि यह फर्म के उत्पादों की बिक्री की मात्रा तथा फर्म के लाभ को प्रभावित करता है। यद्यपि, हाल के दशकों में गैर-कीमत कारक अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं, कीमत बाजार शेयर और लाभदायकता के निर्धारण में एक अति महत्वपूर्ण तत्व बनी हुई है। कीमतें, फर्मो द्वारा लागतों, लाभ के लक्ष्य, प्रतिस्पर्धा और उत्पादों के अभिकल्पित मूल्य को मद्देनजर रखते हुए निर्धारित की जाती हैं। विभिन्न कारकों को चयन में रखते हुए साधारणत: उत्पाद की कीमत निर्धारण में अपनाई जाने वाले कदम निम्नलिखित हैं.
उत्पाद के लिए प्रतिस्पर्द्धा का निर्धारण
प्रतिस्पर्द्धी कीमतें तथा स्थानापन्न कीमत अभिमुखीकरण बिन्दु प्रदान करती है। बाजार में उत्पाद के लिए प्रतिस्पर्द्धी की संख्या और उनके द्वारा अपनायी जाने वाली नीति भी महत्वपूर्ण कारक है। प्रतिस्पर्द्धी कीमत का उपयोग किया जाता है यदि बाजार बहुत अधिक प्रतिस्पर्द्धी है और प्रतिस्पर्द्धी से उत्पाद का अंतर नहीं किया जाता है।