एक बार उद्योग की स्थापना करने के लिए स्थान को अंतिम रूप देने के पश्चात, उद्यमी भू-खंड की अधिप्राप्ति के लिए संबंधित प्राधिकरण (नगर पलिका, लोक निर्माण कार्य) से सम्पर्क करेगा।
फैक्टरी या उद्योग का निर्माण करने से पहले ,चाहे वह लघु, मध्यम या बड़ा उद्यम हो, संयंत्र लगाने और मशीनरी की रूपरेखा से संबंधित प्राधिकरण से अनुमोदन प्राप्त किया जाता है। केवल एक ही बार में अनुमोदन प्राप्त किए जाते हैं और संरचना योजना के अनुसार निर्मित की जाती है।
यूनिट के लिए जब एक बार उपयुक्त औद्योगिक भूखण्ड प्राप्त कर लिया जाता है तो अगला कार्य भवन का निर्माण करना है। जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं :-
- भवन का वास्तुकला संबंधी डिजाइन : फैक्टरी का क्षेत्र और निर्माण डिजाइन करने के लिए उपयुक्त वास्तुकार का पता लगाना।
- फैक्टरी भवन की डिजाइन उद्योग के प्रकार के अनुरूप होना चाहिए।
- उचित संयंत्र निर्माण करें। यदि आप घर पर व्यापार की स्थापना कर रहे हैं क्षेत्र की योजना बनाएं जिसका उपयोग कानूनी रूप से आपके उत्पादन केन्द्र या कार्यालय के रूप में किया जाना है। क्षेत्र का उपयोग अनुकूल रूप से हो इसके लिए आप सुनिश्चित करने हेतु व्यासायिक की सहायता ले सकते हैं।
- ऋण के आवेदन के वास्तुविद के भवन निर्माण संबंधी अनुमान अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त भवन निर्माण पर खर्च किए गए धन के लिए वास्तुकार के प्रमाणपत्र की ऋण संवितरण के लिए आवश्यकता है।
- अभियंताओं और ठेकेदारों की नियुक्ति
- निर्माण कार्य का पर्यवेक्षण
राज्य सरकार नए और मौजूदा उद्यमियों को प्रोत्साहन प्रदान करती है जैसे भूमि और भवन कर रियायत।
''निवेश के अवसर और प्रोत्साहन'' खंड में उद्योग प्रोफाइल का ब्यौरा होगा। |