देश में दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों सहित राष्ट्र के सभी प्रदेशों में आर्थिक विकास त्वरित करने के लिए साधन के रूप में दूर संचार को उपयुक्त माना जाता है। वर्तमान के सूचना प्रौद्योगिकी काल में, इंटरनेट आप की कल्पना के किसी भी विषय संबंधी सूचना प्राप्त करने में सुलभता का साधन है, जैसे उत्पाद और सेवा खरीदने के लिए अर्थात माउस या की क्लिक करते ही व्यापार के प्रयोजन से। अत: ये व्यापारी संगठन के लिए मूलभूत अवसंरचना आवश्यकता बन गई हैं। इंटरनेट विद्यार्थियों, अनुसंधानकर्ताओं और व्यवसायिकों को अकादमी और व्यवसाय संबंधी विषयों पर सूचना प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक अवसर मुहैया कराता है। व्यापारी फर्मों के लिए, व्यापार, वाणिज्य और उद्योग के लिए यह विकास और सम्पन्नता के लिए अपरिहार्य औजार है। देश में दूरसंचार और इंटरनेट सेवाओं की व्यवस्था के लिए दो सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की स्थापना की गई है। वे पूरे देश को और आधुनिक वैश्विक नेटवर्क के भाग से वे दूरसंचार और इंटरनेट सुविधाएं मुहैया कराते हैं। वे ध्वनि, डाटा या वीडियो के रूप में सूचना भेजने के लिए विश्व भर के देशों में परिगम्यता मुहैया कराते हैं।
महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल)
एमटीएनएल एमटीएनएल की स्थापना भारत सरकार द्वारा दूर संचार सेवाओं की गुणवत्ता उन्नत बनाने, दूर संचार नेटवर्क के विस्तार, नई सेवाएं आरंभ करने भारत की दूर संचार सेवा के विकास के लिए राजस्व पैदा करने के लिए की गई थी। इसे (सार्वजनिक टेलीग्राफ सेवा के अतिरिक्त) मुंबई (कल्याण, नवी मुंबई और थाने सहित) और दिल्ली की महानगरीय सीमाओं में दूरसंचार सेवाओं के प्रबंधन, नियंत्रण और प्रचालन का कार्य सौंपा गया है। यह अनेक प्रकार की सेवाएं प्रदान करता है, जिनमें शामिल हैं फिक्स टेलीफोन सेवा, जीएसएम आधारित मोबाइल सेवा, स्थानीय लूप में सीडीएमए आधारित बेतार, इंटरनेट ब्राडबैंड एडीएसएल 2 पर और प्रौद्योगिकी तथा पट्टायुक्त लाइन सेवा।
नया व्यापार संगठन निम्नलिखित अलग-अलग श्रेणी के अधीन टेलीफोन कनेक्शन प्राप्त कर सकता है :
- गैर-ओवाईटी सामान्य : सबके लिए
- गैर-ओवाईटी विशेष : चिकित्सा व्यवसायी, प्रेस सार्वजनिक अनुदेश। लघु उद्योग, गणमान्य व्यक्ति, सरकारी स्कूल और कॉलेज, नेत्रहीन व्यक्ति, तीन सेवाओं में वीरता पुरस्कार विजेता, युद्ध विधवा, अपंग सिपाही, हज समिति, बार में कम से कम पांच वर्ष काम करने वाला अधिवक्ता, विगत 2 वर्षों तक आयकर निर्धारिती और सभी अदालतों के न्यायिक अधिकारी।
- गैर-ओवाईटी-एसएस : विदेश मिशन, दूतावास, संयुक्त राष्ट्र संगठन संसद सदस्य, विधान सभा सदस्य (एमएलए) नगर निगम पार्षद, गणमान्य व्यक्ति, केन्द्रीय और राज्य सरकारों के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी, सरकार का महानिदेशक, अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं के निदेशक, विश्वविद्यालय के कुलपति (सेवानिवृत्ति पर, सेवा निवृत्त एमटीएनएल/डोट कर्मचारी।
- ओवाईटी सामान्य : सबके लिए।
- ओवाईटी विशेष : सरकारी विभाग, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, सांविधिक निकाय, पीएसयू/सांविधिक निकायों के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी, विदेशी मुद्रा अर्जक, एलपीजी संवितरण, सिनेमा घर, निजी होटल, निजी स्कूल और कालेज, केन्द्र सरकार/राज्य सरकार/स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि अधिवक्ता, गैर-ओवाईटी विशेष के अंतर्गत कानूनी सहायता समिति और अदालतों, न्याधिकरणों के न्यायिक अधिकारी।
- तत्काल : सबके लिए
- गैर-ओवाईटी-एसडब्ल्यूएस : स्वतंत्रता सेनानी और सेनानी की विधवाएं।
- गैर-ओवाईटी-एसई (एमटीएनएल/डीओटी) : एमटीएनएल/डोट के कार्यरत कर्मचारी।
नए टेलीफोन कनेक्शन के लिए आवेदन, विशेष क्षेत्र के ग्राहक सेवा केन्द्र पर निर्धारित आवेदन प्रपत्र पर डीडी/भुगतान आदेश/रेखांकित चेक जो एमटीएनएल दिल्ली के पक्ष में देय हो (10 रुपए में उपलब्ध) किया जा सकता है।
एमटीएनएल की इंटरनेट सेवा क्रांतिकारी उपलब्धि है, आधुनिक प्रौद्योगिकी से यह दुनिया को एक-दूसरे के पास ले आती है वह भी बिना किसी भीड़-भाड़ के। इसके इंटरनेट के द्वारा आप वहनीय दरों पर प्रौद्योगिकी के अजूबे की दुनिया में प्रवेश कर सकते हैं। एमटीएनएल वर्तमान में इंटरनेट संबंधी विस्तृत सेवा उपलब्ध कर रहा है। डायल अप इंटरनेट परिगम्यता से दिल्ली और मुम्बई में ब्रॉड बैण्ड इंटरनेट परिगम्यता। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं :-
- एडीएसएल (एसिंक्रोनस डिजिटल सब्स्क्राइबर लाइन) इंटरनेट सेवा
- प्रीपेड इंटरनेट एक्सेस सर्विस
- पोस्ट पेड इंटरनेट एक्सप्रेस सीएलआई सर्विस
- एमटीएनएल जीएसएम मोबाइल ग्राहकों के लिए मोबाइल में मुक्त वेब
- इंटरनेट टेलीफोनी सेवा
- बिल भुगतान सेवा
- ई-मेल ओवर टेलीफोनी एमटीएनएल डाक सेवा
- वेबसाइट होस्टिंग सेवा
- वेब सर्वर होस्टिंग सेवा
- पट्टे की लाइन के मार्फत इंटरनेट सेवा
- इंटरनेट उपयोग के लिए फोन कनेक्शन
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल)
बीएसएनएल भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक उपक्रम है जो मुम्बई और दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में दूर संचार सेवा का संचालन करता है। यह कई दूर संचार सेवाएं मुहैया करा रहा है जिनमें इंटरनेट सेवा, पट्टे पर लाइन सर्किट टेलीग्राफ सेवाएं, आसूचना नेटवर्क (आईएन) और एकीकृत सेवाएं डिजिटल नेटवर्क (आईएसडीएन) मूल टेलीफोन सेवा के अतिरिक्त, सेल्युलर मोबाइल सेवा और डब्ल्यू एलएल सेवा :-
- ओवाईटी विशेष योजना :-
- सरकारी विभाग
- सार्वजनिक उपक्रम और संयुक्त क्षेत्रक उपक्रम (सरकार का ब्याज 50 प्रतिशत अधिक)
- सार्वजनिक निकाय, स्थानीय निकाय
- सार्वजनिक उपक्रम तथा संयुक्त क्षेत्रक उपक्रम के 20 वर्ष की सेवा के पश्चात स्वैच्छिक सेवानिवृत्त अधिकारी और अन्य अधिकारी जिनका मूल वेतन (सेवानिवृत्ति के पहले एक वर्ष के लिए प्रतिमाह ------- रुपए से कम न हो) यह सुविधा मृत्यु हो जाने के पश्चात उनकी पत्नी/पति को भी उपलब्ध होती है।
- एलपीजी वितरक
- निजी होटल, सिनेमा घर और मान्यताप्राप्त स्कूल और कॉलेज
- Oएनओवाईटी-विशेष श्रेणी के तहत पंजीकृत अन्य हकदार आवेदक
- रोजगार उन्मुखी उद्योग
- अर्जित मुद्रा पर पांच लाइन आधार तक विदेशी अर्जक जैसे निर्यात योग्य माल के विनिर्माता, सेवाओं द्वारा विदेशी मुद्रा का अर्जन करने वाले व्यष्टि और संगठन, अनिवासी भारतीय और भारतीय मूल के विदेश नागरिक जिन्हें वापस भारत भेजा गया है यदि सरकार द्वारा निर्धारित विदेशी मुद्रा की राशि भारतीय रिजर्व बैंक या इस प्रयोजन के लिए प्राधिकृत किसी राष्ट्रीय बैंक को अभ्यर्पित करते हैं।
- एनओवाईटी विशेष श्रेणी योजना :-
- किसी अनुमोदित औषधालय चिकित्सा में मान्य डिग्री या डिप्लोमाधारक डाक्टर; योग्यताप्राप्त उपचारिकाएं और पंजीकृत दाईं, दंत चिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, आयुर्वेद और होम्योपैथी डाक्टर, नैचुरोपैथ और फिजियोथेरेपिस्ट यदि उनके पास राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर संबंधित क्षेत्र को डिग्री या डिप्लोमा हो। सबको राज्य या केन्द्रीय परिषद में पंजीकृत होना चाहिए।
- व्यावसायिक थेरापिस्ट जो राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय निकाय में पंजीकृत हैं या राष्ट्रीय राज्य स्तर पर दिए गए डिग्री या डिप्लोमा प्रमाणपत्र के धारक हैं।
- समाचार पत्र, जर्नल्स और पत्रिकाएं जो समाचार पत्र पंजीयक के साथ पंजीकृत हों, पंजीकृत समाचार एजेंसियां, अधिकृत प्रेस पत्रधारक और प्रेस फोटोग्राफर।
- सार्वजनिक संस्थाएं (जो सार्वजनिक निधियों द्वारा चलायी जाती हैं और जनता के लाभ के लिए चलायी जाती है) सरकारी कॉलेज और स्कूल, मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय, चुनाव आयोग द्वारा मान्यताप्राप्त राजनीतिक पार्टियां।
- पंजीकृत व्यापार संघ (2000 से अधिक प्रबंधन सदस्यों द्वारा मान्यताप्राप्त पंजीकरण कार्यालय में और दूसरा किसी भी कार्यकारिणी के सदस्य के निवास पर)।
- लघु उद्योग केवल स्थायी लघु उद्योग के लिए स्थायी कनेक्शन। फैक्टरी दूर संचार प्रणाली के क्षेत्राधिकार में होना चाहिए जहां टेलीफोन की आवश्यकता है।
- राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गणमान्य व्यक्ति
- कानूनी सहायता समिति
- सामाजिक संगठन और मिशन, अनाथालय, कोढ़ी गृह, सरकारी अस्पताल, नेत्रहीन एवं और शारीरिक विकलांग संस्थान।
- पंजीकृत सहकारी समितियां (वस्तुओं की बिक्री के लिए को छोड़कर) और पंजीकृत आवास निर्माण संस्थाएं।
- भारतीय परिवार नियोजन संघ और शाखा कार्यालय।
- खेल और सांस्कृतिक संगठन।
- तीनों सेनाओं में वीरता पुरस्कार विजेता/युद्ध विधवा/अपंग सिपाही
- राज्य की हज़ समिति
- अंधा व्यक्ति
- केन्द्रीय विद्यालय
निर्धारित टेलीफोन कनेक्शन के लिए आवेदन पत्र संबंधित जीए/टीडीएम/टीडीई के कार्यालयों या विभिन्न शहरों में ग्राहक सेवा केन्द्रों में उपलब्ध हैं या इसे उनकी वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
क्रमांक, जो पंजीकरण संख्या कहलाता है प्रत्येक आवेदन के लिए दी जाएगी और यह क्रमानुसार दी जाती हैं यह पंजीकरण शुल्क देने की तारीख के क्रम में दिया जाता है। विभिन्न श्रेणियों के तहत प्रत्येक केन्द्र में अलग से पंजीकरण संख्या का रखरखाव किया जाता है अर्थात ओवाईटी-विशेष श्रेणी, ओवाईटी-सामान्य श्रेणी गैर-ओवाईटी सामान्य श्रेणी और गैर ओवाईटी-विशेष श्रेणी। नए टेलीफोन, टेलेक्स लाइनों और विविध सर्किटों, टेलीफोन के उप-साधन, टेलीफोन का स्थान परिवर्तन और एनएसडी/आईएसडी के लिए बारिंग सुविधा की प्रतीक्षा सूची संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत ग्राहक सम्पर्क केन्द्रों से प्राप्त की जा सकती है।
ग्राहक अनुकूल टेलीफोन सेवा में सुधार करने के लिए हमारे प्रयास में नए स्थायी कनेक्शन, अस्थायी टेलीफोन कनेक्शन, टेलीफोन का स्थान परिवर्तन करना और सुविधा वर्धन को सरलीकृत किया गया है। इन प्रपत्रों को डाउनलोड करके उपयोग किया जा सकता है।
'संचारनेट' के ब्रांड नाम के अंतर्गत बीएसएनएल इंटरनेट सेवा मुहैया कराता है। संचार नेट नि:शुल्क ऑल इंडिया रोमिंग की सुविधा देता है यह अपने प्रयोक्ताओं को उनके खाते सुलभ करता है उसी एक्सेस कोड का उपयोग करके (172233) और प्रयोक्ता आईडी देश में किसी भी जगह से उपलब्ध कराता है। देश के कोने-कोने में इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए सभी ब्लॉक मुख्यालयों में इंटरनेट ढाबा आरंभ किए जा रहे हैं। बीएसएनएल ने डायरेक्ट इंटरनेट एक्सेस सेवाएं ( डीआईएएस ) और खाता रहित इंटरनेट एक्सेस (सीएलआई आधारित) सुविधा भी कुछ चुनिंदा शहरों में आरंभ किया है।
अन्य
चूंकि यह क्षेत्रक निजी निवेश के लिए खुला है, बहुत सी निजी कम्पनियां इंटरनेट सेवा सहित देश में दूर संचार सेवा मुहैया करा रही हैं। उदाहरण के लिए :-
- रिलाएंस इंफोकॉम पूर्ण रूप से दूर संचार सेवा प्रदान करता है जिसमें मोबाइल और स्थायी लाइन टेलीफोन शामिल है, और इसमें ब्रॉड बैण्ड राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लम्बी दूरी की सेवाएं, डाटा सेवाएं और व्यापक मूल्यवर्धित सेवाएं और अनुप्रयोग सन्निहित हैं।
- भारती एंटरप्राइजेज ने इंटरनेट कनेक्टिविटी सहित सफलतापूर्वक दूर संचार पर अपनी कार्य नीति को संकेन्द्रित किया है। एयरटेल के सृजन से जो भारत का एक सर्वोत्तम ब्रांड है और विश्व का एक सबसे बड़ा विनिर्माता एवं निर्यातक विश्व स्तर का दूर संचार टर्मिनल है, इसके बीटेल ब्रांड के अधीन भारती ने वैश्विक दूरसंचार क्षेत्रक में अपनी महत्वपूर्ण स्थाना बनाया है।
- हचीसन टेलीकॉम, दूरसंचार सेवाओं का वैश्विक प्रदाता है।
|