| |
|
|
 |
|
|
|
 |
केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग केंद्रीय उत्पाद शुल्क कानून लागू करने और उत्पाद शुल्क का संग्रहण करने के लिए दो प्रक्रियाएं अपनाता है :-
- स्वविस्थापन की प्रक्रिया :- इस प्रणाली के तहत निर्धारिती अपने आप माल पर शुल्क दायित्व का निर्धारण करता है और माल उठा लेता है। इसमें विनिर्माता द्वारा भुगतान योग्य उत्पाद शुल्क का अपने आप निर्धारण करना शामिल है। वह माल को बिना उत्पाद शुल्क अधिकारी की पूर्वानुमति या पर्ववेक्षण के ही उठा लेता है। निर्धारिती को निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन करने की आवश्यकता होती है। यह देश के भीतर अधिप्राप्त या विनिर्मित सभी वस्तुओं (सिगरेट को छोड़कर) पर लागू होता है। .
- भौतिक नियंत्रण :- यहां निर्धारण के बाद निकासी होती है। यह केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिकारियों के पर्यवेक्षणाधीन किया जाता है। केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिकारी यह जांच करते हैं कि माल की निकासी केवल शुल्क के भुगतान के बाद ही की जाती है। एक बार उत्पाद शुल्क का भुगतान कर दिया जाता है तो माल को वहां से हटा दिया जाता है। शुल्क भुगतान किया हुआ माल अन्यथा विशेष रूप से अनुमत न हो फैक्टरी में नहीं रह सकता है। यह केवल सिगेरट के लिए लागू होता है।
|
^ ऊपर |
| |
|
|