यदि जहां मूल्यनिर्धारण कारकों के संबंध में वस्तुनिष्ठ तथा प्रमात्रात्मक डाटा विद्यमान नहीं हैं, यदि मूल्यनिर्धारण शर्तें पूर्ण नहीं होती अथवा यदि सीमा शुल्क प्राधिकारियों को सीमा शुल्क मूल्यनिर्धारण मूल्यों के संदर्भ में घोषित मूल्य की सत्यता या यथार्थता के बारे में संदेह है, तो मूल्यनिर्धारण निम्न श्रेणीबद्ध क्रम में किसी अन्य विधि द्वारा किया जाएगा :-
- तुलनात्मक मूल्य विधि - समरूप वस्तुओं के लेनदेन मूल्य के साथ तुलना
- तुलनात्मक मूल्य विधि - समान वस्तुओं के लेनदेन मूल्य के साथ तुलना
- कटौतीपूर्ण मूल्य विधि - आयातकर्ता देश में बिक्री मूल्य पर आधारित
- परिकलित मूल्य विधि - उत्पादन के देश में सामग्री, संरचना तथा लाभ की लागत पर आधारित ;
- फॉलबैक विधि - अपेक्षाकृत अधिक नम्यता के साथ विगत विधियों पर आधारित